होम = Breaking = दिल्ली के नेचर बाजार में 50 दुकानें हुईं खाक, पूरे इलाके में मची अफरा-तफरी

दिल्ली के नेचर बाजार में 50 दुकानें हुईं खाक, पूरे इलाके में मची अफरा-तफरी

Delhi Fire News: राजधानी दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके में रविवार सुबह आग लगने से करीब 50 दुकानें खाक हो गई। वहीं, आगजनी से पूरे इलाके में अफरा-तफरी च गई। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने 10 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। तब तक दुकानदारों का काफी सामान जल चुका था। हालांकि, आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सकता है।

बाजार में हस्तशिल्प और सजावटी सामान ज्यादातर दुकानें

रिपोर्ट के मुताबिक, आगजन की घटना लाडो सराय क्षेत्र में अंधेरिया मोड़ के पास स्थित नेचर बाजार की है। यहां ज्यादातर दुकानों में हस्तशिल्प और सजावटी सामानों की बिक्री होती है। ये दुकानें अस्थायी और अर्ध-स्थायी हैं। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, घटना के बाद आग तेजी से कई दुकानों में फैल गई, जिससे बाजार परिसर से धुएं के गुबार उठते देखे गए। 

दिल्ली फायर सर्विस ने क्या बताया?

दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार आग लगने की कॉल रविवार सुबह 7:37 बजे मिली। तुरंत करीब 10 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, जिन्होंने आग पर काबू पाने के लिए बड़े स्तर पर ऑपरेशन शुरू किया। फायर ब्रिगेड की टीम ने तेजी से फैलती आग को नियंत्रित करने और आसपास की दुकानों तक फैलने से रोकने के लिए लगातार प्रयास किए। फिलहाल आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है और इलाके में कूलिंग ऑपरेशन जारी है।

ये भी पढ़ें: नोएडा की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई मजदूर फंसे; फायरब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर मौजूद

Tags : Delhi Fire

बंगाल