Mother Daughter death in Delhi: दिल्ली के सरिता विहार में मां-बेटी की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि मामले में एक संदिग्ध की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मृत महिला की पहचान ज्योति (35) और 6 वर्षीय बेटी के रूप में हुई है।
गला घोंटकर की गई हत्या
पुलिस ने बताया कि सूचना के बाद पीसीआर वेन पहुंची और मां-बेटी को गंभीर हालात में अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। क्राइम और फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) की टीमों ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। मृतकों की पहचान ज्योति (35) और उसकी छह वर्षीय बेटी के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला घोंटना बताया गया है और शरीर जख्म के निशान हैं।
ये भी पढ़े: दिल्ली में तेज रफ्तार कार ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, हुई मौत
पुलिस ने आरोपी की पहचान की
पुलिस ने मामले में 35 वर्षीय अकाउंटेंट दीन दयाल को इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी बताया है। आरोपी फिलहाल फरार है। आरोपी सरिता विहार के उसी बिल्डिंग में रहता है जहां यह वारदात हुई है। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) (हत्या) के तहत केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: Delhi में रिश्तों का कत्ल! 21 महीने के हादी की गला दबाकर हत्या, मौसी पर आरोप

