DMRC News: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाली पीएनबी सोल्जरथॉन 2026 को लेकर डीएमआरसी ने मेट्रो परिचालन के समय में बदलाव किया है। डीएमआरसी ने X पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। ट्वीट के मुताबिक, 5 अप्रैल को मेट्रो सेवाएं सुबह 3 बजे से सुबह 6 बजे तक हर 30 मिनट पर ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।
डीएमआरसी ने क्यों लिया ऐसा फैसला
पीएनबी सोल्जरथॉन 2026 का आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 5 अप्रैल करने जा रहा है। इससोल्जरथॉन का विषय सैनिकों के साथ दौड़ें, सैनिकों के लिए दौड़ें है। इसमें 21 किलोमीटर हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की दौड़ शामिल हैं। इस आयोजन के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 4:15 बजे है और फ्लैग ऑफ टाइम 5 बजे से शुरू होगा। इसमें कई जवानों के अलावा कई लोग शामिल होंगे। इसके लिए कई लोग देर रात या सुबह जल्दी घर से निकलेंगे और ऐसे में लोगों की सुविधा के लिए मेट्रो सर्विस जल्दी शुरू होने से लोगों को काफी मदद मिलेगी।
इन लाइनों पर होगी ये सुविधा
डीएमआरसी के मुताबिक, 5 अप्रैल को सुबह 3 बजे से येलो, ब्ल्यू और वॉयलेट लाइन पर मेट्रो सेवाएं मिलेंगी। येलो लाइन जो समयपुर बादली से लेकर गुरुग्राम, ब्ल्यू लाइन द्वारका सेक्टर 21 से वैशाली/नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और वॉयलेट लाइन राजा नाहर सिंह से लेकर कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन तक यात्रियों को सुबह 3 बजे से 6 बजे के बीच 30-30 मिनट पर मेट्रो ट्रेन की सुविधा मिलेगी।

