होम = Breaking = दिल्ली: लश्कर का आतंकी शब्बीर अहमद गिरफ्तार, ISI के इशारे पर तैयार किया था मॉड्यूल

दिल्ली: लश्कर का आतंकी शब्बीर अहमद गिरफ्तार, ISI के इशारे पर तैयार किया था मॉड्यूल

Delhi Police Nabs Terrorist Shabir: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार को बॉर्डर एरिया से लश्कर ए तैयबा के सक्रिय आतंकी शब्बीर अहमद को गिरफ्तार किया। रिपोर्ट के मुताबिक, गिरफ्तार आतंकी लश्कर के स्लीपर सेल के तौर पर काम कर रहा था। उसने कई जगह देश विरोधी पोस्टर चिपकाए थे। उसने ISI के इशारे पर मॉड्यूल बनाया था। फिलहाल स्पेशल सेल उससे पूछताछ कर रही है।

आतंकी शब्बीर का है बांग्लादेश कनेक्शन

शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए भारत में लश्कर-ए-तैयबा के नए मॉड्यूल को खड़ा करने की तैयारी कर रहा था। अधिकारियों के मुताबिक वह बांग्लादेश से संचालित होकर भारत में हमले की साजिश रच रहा था।

फरवरी में पुलिस ने आतंकी साजिश को किया था नाकाम

फरवरी 2026 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया था। तमिलनाडु से 6 और पश्चिम बंगाल से 2 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें कुछ बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल थे। ये लोग ISI के इशारों पर बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। आरोपियों को ट्रेन के जरिए दिल्ली लाया गया था। उसी महीने दिल्ली में बम धमाके का अलर्ट भी जारी किया गया था और खबर मिली थी कि आतंकी मंदिरों को निशाना बना सकते हैं। लाल किले और चांदनी चौक स्थित मंदिर भी उनके संभावित हमलों की सूची में शामिल थे, जिससे राजधानी में सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया था।