होम = Breaking = दिल्ल में शख्स ने की पत्नी और 3 बच्चों की गला काटकर हत्या, पुलिस ने घर को सील कर जांच शुरू की

दिल्ल में शख्स ने की पत्नी और 3 बच्चों की गला काटकर हत्या, पुलिस ने घर को सील कर जांच शुरू की

Woman and her 3 Kids Found Murdered: राजधानी दिल्ली के चंदन पार्क इलाके से एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। पारिवारिक रिश्तों की बुनियाद को हिला देने वाली इस घटना में एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी ही पत्नी और तीन मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी। जिस घर में कभी बच्चों की किलकारियां गूंजती थीं, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है और पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

ये भी पढ़ें: इंजन फेल होने के चलते स्पाइसजेट के फ्लाइट की दिल्ली में हुई आपात लैंडिंग, 150 से ज्यादा यात्री थे सवार

धारदार हथियार से गला काटकर की गई हत्या

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी पति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी और तीनों बच्चों का गला काटकर हत्या कर दी। इन बच्चों की उम्र 5, 3 व 2 वर्ष है। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग स्तब्ध रह गए और तुरंत पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घर को सील कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकिआरोपी तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में ISBT के पास सरेआम लॉरेंस बिश्नोई के वकील की कार पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, एक शख्स को लगी गोली

Tags : Delhi Murder

बंगाल