होम = Breaking = एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण 40 की उम्र में फिर बनने जा रहीं मां, बेटी दुआ के साथ फोटो शेयर कर दी खुशखबरी

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण 40 की उम्र में फिर बनने जा रहीं मां, बेटी दुआ के साथ फोटो शेयर कर दी खुशखबरी


Deepika Padukone Pregnant: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी पोस्ट शेयर कर यह खुशखबरी फैंस के साथ साझा की। बेटी दुआ के जन्म के करीब डेढ़ साल बाद एक्ट्रेस फिर से मां बनने वाली हैं और इस खास खबर को उन्होंने बेहद खास अंदाज में अपनी बेटी के जरिए शेयर किया है।

दीपिका ने इंस्टग्राम पोस्ट से दी जानकारी

दीपिका पादुकोण ने 19 अप्रैल को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें बेटी दुआ अपने पिता रणवीर सिंह की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। तस्वीर में दुआ के हाथ में प्रेग्नेंसी किट दिखाई दे रही है, हालांकि फोटो में न तो रणवीर का चेहरा साफ दिख रहा है और न ही दुआ का पूरा चेहरा नजर आ रहा है। इस तस्वीर के साथ दीपिका ने कैप्शन में ईविल आई वाले इमोजी शेयर किए हैं, जिससे फैंस के बीच यह पोस्ट और भी चर्चा में आ गई है।

इन सेलेब्रिटिज़ ने दी बधाई

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की इस पोस्ट पर बॉलीवुड सितारों और फैंस की जमकर बधाइयां मिल रही हैं। भूमि पेडनेकर, परिणीति चोपड़ा, कियारा आडवाणी, अनन्या पांडे, धनश्री वर्मा और सबा पटौदी समेत कई सेलेब्स ने उन्हें इस खुशखबरी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।