होम = Breaking = Epstein files पर दलाई लामा की आई प्रतिक्रिया, कहा- इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है

Epstein files पर दलाई लामा की आई प्रतिक्रिया, कहा- इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है

Dalai Lama’s office says No links with Epstein: तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने चर्चित जेफ्री एपस्टीन से संबंध वाली खबरों को लेकर प्रतिक्रिया दी है। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित दलाई लामा ऑफिस ने सफाई देते हुए मामले को लेकर प्रेस रिलीज जारी किया है। इसमें कहा गया है कि हम स्पष्ट रूप से पुष्टि करते हैं कि परम पावन 4वें दलाई लामा ने कभी जेफ्री एपस्टीन से मुलाकात नहीं की है और ना ही उन्होंने अपनी ओर से किसी को उनसे मिलने या बातचीत की अनुमति दी है। गौरतलब है, कई मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट में दलाई लामा और एपस्टीन के संबंधों को लेकर दावा किया गया था।

ये भी पढ़ें: Epstein Files: एपस्टीन केस में नई सनसनी, अमेरिकी न्याय विभाग ने जारी की दस्तावेज़ें; जानें पूरा मामला

जेफ्री एपस्टीन ने पुलिस कस्टडी में सुसाइड किया था

जेफ्री एपस्टीन अमेरिका के बुक्रलिन शहर का रहने वाला था। इसके साथ ही उसके बड़े नेताओं और सेलिब्रिटीज से अच्छे संबंध थे। उस पर पहली बार साल 2005 में केस दर्ज हुआ था। इसी मामले में उसे 2008 में जेल भेज दिया गया था। दोबारा गिरफ्तार हुए जेफ्री ने पुलिस कस्टडी में सुसाइड की थी।

ट्रंप भी नकार चुके हैं एपस्टीन से संबंध

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व में कह चुके हैं कि उनका जेफ्री एपस्टीन से ‘कोई लेना-देना नहीं’ था। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी की गई फ़ाइलों से साज़िश सामने आती है। इसका मक़सद उन्हें राजनीतिक रूप से नुक़सान पहुंचाना और चुनाव हरवाना था।

ये भी पढ़ें: Grammy 2026 Updates: 90 साल के दलाई लामा ने जीता ग्रैमी अवॉर्ड

बंगाल