होम = Breaking = CSK की मुश्किलें बढ़ीं: आयुष म्हात्रे IPL 2026 के बाकी मैच नहीं खेलेंगे

CSK की मुश्किलें बढ़ीं: आयुष म्हात्रे IPL 2026 के बाकी मैच नहीं खेलेंगे

Ayush Mhatre Injury News: सीएसके को IPL 2026 में बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 18 वर्षीय खिलाड़ी को अब 6 से 12 हफ्तों तक रिहैब से गुजरना होगा।

एसआरएच के खिलाफ मैच में लगी थी चोट

18 अप्रैल को एसआरएच के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए मुकाबले के दौरान बैटिंग करते समय आयुष म्हात्रे चोटिल हो गए। दूसरे रन के लिए दौड़ते हुए वह अचानक अपनी बाईं हैमस्ट्रिंग पकड़कर रुक गए, जिसके बाद मैदान पर उन्हें दो बार फिजियो द्वारा इलाज दिया गया। आउट होने के बाद रामकृष्ण घोष और फिजियो टॉमी सिमसेक की मदद से उन्हें सहारा देकर मैदान से बाहर ले जाया गया। बाद में सोमवार को कराई गई स्कैनिंग में उनकी चोट गंभीर पाई गई, जिससे उनके लंबे समय तक बाहर रहने की पुष्टि हुई।

टीम के लिए 2 हाफ सेंचुरी लग चुके हैं म्हात्रे

न्नई के लिए अब तक इस सीजन आयुष म्हात्रे सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने दो अर्धशतक लगाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 177.87 का रहा है। म्हात्रे का बाहर होना CSK के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है। टीम पहले ही टूर्नामेंट में लय हासिल करने के लिए संघर्ष कर रही है। CSK ने शुरुआती तीन मैच हारे, फिर लगातार दो जीत दर्ज की, लेकिन हाल ही में हैदराबाद में फिर हार झेलनी पड़ी।

Tags : ipl match