Adhir Ranjan CM Candidate News: पश्चिम बंगाल में अगले 2 महीने में विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में राज्य में कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अधीर रंजन चौधरी चुनाव लड़ने के लिए तैयार होते हैं, तो वह पश्चिम बंगाल में कांग्रेस का चेहरा होंगे। बता दें कि कांग्रेस ने गुरुवार को सोशल मीडिया x पर पार्टी मीटिंग की फोटो शेयर कर लिखा, “पश्चिम बंगाल नेतृत्व को लेकर बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मौजूद रहे।” माना जा रहा है कि कांग्रेस राज्य में मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बनाए जाने का जल्द ऐलान कर राज्य में अपनी राजनीति को और मजबूत करने की कोशिश में जुट जाएगी।
पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर का बयान
पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने अधीर रंजन चौधरी को बेहद अनुभवी नेता बताया और कहा कि पार्टी को चुनाव में उनके अनुभव का फायदा मिलेगा। उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस में कई सीनियर नेता हैं और सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। शुभंकर सरकार के मुताबिक, पार्टी में नेतृत्व की कोई कमी नहीं है और हर नेता अपनी भूमिका निभाएगा। गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनकी निजी राय में वह किसी से गठबंधन नहीं चाहते। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस पर अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान ही लेगा
5 बार सांसद रहे हैं अधीर रंजन
अधीर रंजन चौधरी 1999 से 2019 तक लगातार पांच बार पश्चिम बंगाल के बहरामपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे है। यहां तक कि वह लोकसभा में कांग्रेस के संसदीय दल का नेता भी रहे हैं।
2021 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नहीं जीती थी 1 भी सीट
वर्ष 2021 के पश्चिम बंगाल विधानभा चुनाव में 292 सीटों में 213 सीटों पर टीएमसी ने जीत दर्ज की। टीएमसी ने राज्य में तीसरी बार सरकार बनाई। बात करें कांग्रेस की तो उसने वाम दलों के साथ चुनाव लड़ा था। कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई थी और राज्य में उसकी जूनियर सहयोगी इंडियन सेक्युलर फ्रंट पार्टी को एक सीट पर जीत मिली थी।
ये भी पढ़ें: SIR को लेकर याचिका पर SC ने चुनाव आयोग को जारी किया नोटिस, कोर्ट में CM ममता ने कहा- हमे जस्टिस नहीं मिल रहा

