Bihar Assembly protest News: बिहार विधानसभा के छठे दिन सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों में जोरदार बहस देखने को मिली। विपक्षी दलों के विधायकों ने राज्य में बढ़ते महिला अपराधों को लेकर सीएम नीतीश कुमार का इस्तीफा मांगा। वहीं, इससे पहले चनपटिया सीट से कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन बिहार सरकार का पुतला लेकर सदन पहुंचे, जिस पर हालिया अपराधों की सूची लगी हुई थी। यहां तक पुतले को चूड़ियां पहनाई गई थीं और पोस्टर पर लिखा था-‘माफी चाहते हैं, हम बिहार की बेटियों को न्याय नहीं दिला पा रहे।’ इस प्रतीकात्मक विरोध से सत्ता पक्ष के विधायकों में खलबली मच गई।
अशोक चौधरी और सुनील सिंह के बीच तीखी बहस
अशोक चौधरी और सुनील सिंह के बीच तू तू मैं मैं हो गई। एक दूसरे को औकात दिखाने की बात कर रहे हैं। अशोक चौधरी ने कहा- तुम्हारी कोई औकात नहीं है। मुझे उंगली दिखाकर बात की जा रही है। सुनील सिंह ने भी आयकर दिखाने की बात कही है। हंगामा बढ़ने के बाद विपक्ष के सभी सदस्यों को मार्शल आऊट किया गया।
आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन पहुंचेंगे सदन
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दोपहर में विधानसभा पहुंचने की सूचना से सत्तारूढ़ खेमे में हलचल दिखी। मुख्य द्वार पर सभी सचेतकों के स्वागत के बाद उन्हें सदन में लाया जाएगा, जिससे राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।
विधान परिषद में राबड़ी-सीएम नीतीश में हुई थी बहस
राबड़ी देवी के आरोपों जवाब देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा, ‘तुम लोगों ने कुछ काम किया था, जो आज बोल रहे हो। कभी बच्चियों को स्कूल भेजा था।’ इस दौरान राजद MLC ने आरोप लगाया कि जब सीएम नीतीश बोल रहे थे, तब उनका माइक बंद किया गया। इस दौरान विपक्ष ने प्रश्नकाल चलने नहीं दिया परिणाम रहा कि सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया।
ये भी पढ़ें: तुम लोगों ने अपनी सरकार के रहते कुछ किया था?: विधान परिषद में राबड़ी के इस्तीफा मांगने पर सीएम नीतीश

