होम = Breaking = तमिलनाडु चुनाव से पहले कांग्रेस नेता का आया बयान, कहा- DMK संग हमारा गठबंधन स्थाई नहीं

तमिलनाडु चुनाव से पहले कांग्रेस नेता का आया बयान, कहा- DMK संग हमारा गठबंधन स्थाई नहीं

by | Mar 15, 2026 | Breaking, News Top

DMK Congress Alliance: तमिलनाडु विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता त्रिची वेलुसामी का डीएमके संग गठबंधन को लेकर बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी डीएमके के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन स्थायी नहीं है और किसी भी समय कुछ भी हो सकता है। गौरतलब है, तमिलनाडु में विधानसभा की 234 सीटें हैं। कांग्रेस ने डीएमके से 45 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की मांग की है। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 25 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 18 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

त्रिची वेलुसामी ने राज्य सरकार को लेकर उठाए सवाल

कांग्रेस नेता त्रिची वेलुसामी ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में वह ऐसी पार्टी के साथ गठबंधन करने के पक्ष में नहीं हैं जिसके हारने की संभावना हो। तिरुचिरापल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीतिक जुड़ाव चाहे जो भी हो, मुख्य लक्ष्य लोगों की भलाई करना होना चाहिए। तमिलनाडु में बच्चों के खिलाफ अपराधों की हालिया घटनाओं पर, कांग्रेस नेता ने ऐसे मामलों से निपटने के राज्य सरकार के तरीके की कड़ी आलोचना की। वेलुसामी ने कहा, ‘थूथुकुडी के पास एक लड़की के साथ उत्पीड़न के मामले की तुलना में, कृष्णागिरी के पास जो हुआ वह क्रूरता की हद है। एक दो साल की बच्ची इसकी शिकार हुई है। जानवर भी ऐसा बर्ताव नहीं करते। यह एक बर्बर कृत्य है। मैं यह नहीं कहूंगा कि सिर्फ यह घटना ही इस सरकार की विफलता है, लेकिन मायने यह रखता है कि ऐसी घटनाएं होने के बाद सरकार क्या कार्रवाई करती है और उसका रवैया कैसा होता है।’

पिछले चुनाव में डीएमके ने जीती थी 133 सीटें

डीएमके ने विधानसभा की 234 में से 173 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से 40 पर उसे हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस सूत्रों का तर्क है कि डीएमके जिन 40 सीटों को जीत नहीं पाई थी, उनमें से 20 सीटें कांग्रेस को दी जा सकती हैं, जिससे पार्टी के खाते में 45 सीटें आ जाएंगी।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस-DMK ने की तमिलनाडु चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग फाइनल, खरगे ने स्टालिन से बात कर सुलझाया फार्मूला

बंगाल