Wang Yi on Iran War News: अमेरिका-इज़रायल के हमले ईरान के खिलाफ लगातार तेज होते जा रहे हैं। रविवार को अमेरिका ने ईरान की राजधानी तेहरान में तेल के डिपो पर भीषण बमबारी की। इस बीच चीन के विदेश मंत्री वांग यी का नया बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह युद्ध होना ही नहीं चाहिए था। वांग यी ने बीजिंग में आयोजित एक प्रेस कॉनफ्रेंस में कहा, “दुनिया जंगल के कानून की ओर नहीं लौट सकती।” उन्होंने ईरान और अमेरिका-इज़रायल से इस युद्ध को खत्म करने की अपील की। गौरतलब है, ईरान युद्ध बीते 9 दिनों से जारी है। बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है और ईरान को बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचा है। जवाबी कार्रवाई में ईरान ने भी 13 देशों को निशाना बनाकर हमले किए।
ट्रंप 3 दिनों की बीजिंग यात्रा करेंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 31 मार्च से 3 दिनों के लिए चीन की राजधानी बीजिंग की यात्रा निर्धारित है। पूरी दुनिया की नज़र अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की इस यात्रा पर रहेगी। ट्रंप चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ शिखर बैठक करेंगे। इस बीच चीन के विदेश मंत्री ने ईरान युद्ध की कड़ी निंदा की है और युद्ध को समाप्त करने की अपील की। गौरतलब है, अमेरिका-चीन के बीच पिछले साल व्यापारिक समझौते के बाद द्विपक्षी संबंध स्थिर हैं।
ईरान में अब तक 1300 से ज्यादा लोगों की मौत
ईरान के राजदूत अमीर सईद इरावानी ने कहा कि ने कहा कि ईरान में अमेरिका और इजरायल के हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 1332 ईरानी नागरिकों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग घायल हुए हैं। अमीर सईद इरावानी ने बताया कि देशभर में 180 से अधिक बच्चों की मौत हो चुकी है और 20 से अधिक स्कूलों को नुकसान पहुंचा है।

