होम = Breaking = दिल्ली NCR के इस शहर की केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, 7 मजदूर ज़िंदा जले

दिल्ली NCR के इस शहर की केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, 7 मजदूर ज़िंदा जले

Seven killed in Bhiwadi chemical factory fire: दिल्ली एनसीआर के भिवाड़ी (राजस्थान) शहर की खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित केमिकल फैक्ट्री में सोमवार को भंयकर आग लग गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक फैक्ट्री में 7 मजदूरों के जिंदा जलने की खबर है, जबकि कुछ मजदूर झुलस गए हैं। मौके पर बचाव एवं राहत कार्य किया जा रहा है।

फायर ब्रिगेड को किया गया सूचित

आगजनी की घटना के बाद पुलिस कंट्रोल रूम से रीको फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि आग ने कुछ ही मिनटों में भयानक रूप ले लिया और पूरी  फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज थी कि अंदर काम कर रहे श्रमिकों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका।

फैक्ट्री में फंसे लोगों का किया जा रहा है रेस्क्यू

फैक्ट्री में आग की सूचना पर पुलिस, प्रशासन के अधिकारी, दमकल विभाग की कई गाड़ियां, बचाव दल और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंच गईं। पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया और आग पर काबू पाने के साथ अंदर फंसे लोगों को निकालने का अभियान चलाया गया। अधिकारियों के अनुसार दो लोग अंदर फंसे होने की आशंका है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के फैसलाबाद फैक्ट्री में भीषण धमाका, 10 की मौत, कई घायल- इलाके में दहशत का माहौल

बंगाल