होम = Breaking = Chandra Grahan 2026: कल इतने बजे लगेगा चंद्र ग्रहण, यहां जानें हर एक जानकारी

Chandra Grahan 2026: कल इतने बजे लगेगा चंद्र ग्रहण, यहां जानें हर एक जानकारी

Chandra Grahan 2026: 3 मार्च 2026 को साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। खास बात यह है कि यह ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा, इसलिए सूतक काल मान्य होगा और धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन किया जाएगा। मान्यताओं के अनुसार सूतक काल के दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और पूजा-पाठ स्थगित रहता है। ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिरों की सफाई कर गंगाजल का छिड़काव किया जाता है और फिर नियमित पूजा-अर्चना शुरू होती है।

चंद्र ग्रहण 2026 का समय और स्थान

इस पूर्ण चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 6:20 बजे से शुरू होगा। यह ग्रहण भारत के पूर्वी हिस्सों में अधिक स्पष्ट रूप से दिखाई देगा, जबकि पश्चिमी क्षेत्रों में आंशिक रूप से नजर आएगा। भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण-पूर्व एशिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका के कुछ हिस्सों में भी ग्रहण देखा जा सकेगा।

राशियों पर प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्र ग्रहण का सबसे पहला असर मन और भावनाओं पर पड़ता है। इस दौरान मानसिक अस्थिरता, चिंता और निर्णय लेने में भ्रम जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। इसलिए बड़े फैसलों से परहेज करना और शांत रहने की सलाह दी जाती है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों पर ग्रहण का प्रभाव अधिक रहेगा क्योंकि उनका स्वामी चंद्रमा है। आर्थिक मामलों, निवेश और संपत्ति से जुड़े फैसलों में जल्दबाजी न करें। परिवार, खासकर माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। उपाय: भगवान शिव को जल अर्पित करें और “ऊं नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि (Leo)

ग्रहण इसी राशि में लग रहा है, इसलिए सिंह राशि के लोगों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। अगले 15 दिनों तक बड़े निर्णय टालें, खर्च नियंत्रित करें और संबंधों में संतुलन बनाए रखें। उपाय: ग्रहण के बाद स्नान करें, दान करें और भगवान शिव का अभिषेक करें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए ग्रहण मानसिक स्थिति और खर्च पर असर डाल सकता है। अनावश्यक खर्च और नकारात्मक सोच से दूर रहें। करियर संबंधी फैसलों में जल्दबाजी न करें। उपाय: भगवान शिव की पूजा करें, बेलपत्र अर्पित करें और नियमित मंत्र जाप करें।

ये भी पढ़ें: Holika Dahan 2026: होलिका की अग्नि के कितने फेरे लगाने चाहिए, जानिए सही संख्या और महत्व

बंगाल