होम = Breaking = चंडीगढ़ में बीजेपी दफ्तर के बाहर विस्फोट, SP समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा; जांच की शुरू

चंडीगढ़ में बीजेपी दफ्तर के बाहर विस्फोट, SP समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा; जांच की शुरू

A suspicious explosion outside the Punjab BJP office: चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दफ्तर के बाहर धमाका होने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये धमाका एक स्कूटी में हुआ है। पुलिस मामले की जानकारी मिलने के बाद ही इस धमाके की जांच में जुटी गई है। पुलिस के अनुसार घटना सेक्टर 37 की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद चंडीगढ़ एसएसपी मौके पर पहुंच गए हैं।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी है। धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए सभी संभावित एंगल खंगाले जा रहे हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि स्कूटी किसकी है और उसे बीजेपी दफ्तर के बाहर किसने और कब खड़ा किया था।

Tags : POLITICS