होम = Breaking = कैश से भरा सैन्य प्लेन बोलिविया में हुआ क्रैश, हादसे में 15 लोगों की हुई मौत

कैश से भरा सैन्य प्लेन बोलिविया में हुआ क्रैश, हादसे में 15 लोगों की हुई मौत

Bolivian military plane crashes: दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया में शुक्रवार की शाम को कैश से भरा प्लेन क्रैश हो गया। राजधानी ला पाज के पास एल अल्टो शहर में बोलीविया एयरफोर्स का हरक्यूलिस C-130 प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 30 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हादसे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें: समंदर में पवन हंस हेलीकॉप्टर की कराई गई आपात लैंडिंग, रेस्क्यू जारी

प्लेन के क्रैश होने के बाद कैश रनवे की सड़क पर फैल गया

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह प्लेन नए बैंक नोट देश के अलग अलग हिस्सों में पहुंचाने जा रहा था। हादसे के बाद सड़क पर नोट बिखर गए। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, सैन्य प्लेन ने इससे पहले सांता क्रूज़ शहर से उड़ान भरी थी और एल ऑल्टो में रनवे से फिसलकर पास की एक सड़क पर उतरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था

प्लेन ने बाउंड्री तोड़ते हुए कारोंं को किया क्षतिग्रस्त

प्लेन लैंडिंग या टेक ऑफ के दौरान रनवे से फिसल गया। इसके बाद वह एयरपोर्ट की बाउंड्री मेश तोड़ते हुए सड़क पर जा गिरा। प्लेन कई कारों और दूसरे वाहनों से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कई वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। दमकल प्रमुख पावेल टोवर ने यह स्पष्ट नहीं किया कि मृतक प्लेन में थे या शहर के हवाई अड्डे के पास राजमार्ग पर क्षतिग्रस्त कारों में थे।

ये भी पढ़ें: खराब मौसम के चलते रांची से दिल्ली जा रहा एयर एंबुलेंस हुई क्रैश; 7 लोगों की मौत, टेकऑफ के 20 मिनट बाद ही टूटा था संपर्क

बंगाल