होम = Breaking = Budget Session: US- India ट्रेड डील पर राहुल गांधी ने लोकसभा में दिया बयान, कहा- यूएस की शर्तों पर डील शर्मनाक है

Budget Session: US- India ट्रेड डील पर राहुल गांधी ने लोकसभा में दिया बयान, कहा- यूएस की शर्तों पर डील शर्मनाक है

Budget Session 2026: बजट सत्र के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बजट घोषणा और पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि हम (भारत) युद्ध के दौर में प्रवेश कर चुके हैं। गाजा और इजरायल में इसकी झलक दिखी। उसके बावजूद पुराने सिस्टम को चैलेंज किया जा रहा है और दुनिया में हालात बदल रहे हैं। आज डेटा सबसे बड़ी संपत्ति है और यह एआई के लिए पेट्रोल के जैसा काम कर रहा है। इससे पहले कांग्रेस की अगुआई में विपक्षी सांसदों द्वारा लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किए जाने के बाद स्पीकर बिरला ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा है कि अविश्वास प्रस्ताव पर फैसला आने तक वह लोकसभा में कुर्सी पर नहीं बैठेंगे।

राहुल गांधी ने कहा- भारत बड़ा डेटा जनरेट कर रहा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि देश के 140 करोड़ लोगों के सामने बहुत बड़ा चैलेंज है। भारत से एक बहुत बड़ा डेटा जेनरेट रहा है। एआई के आने से एक बहुत बड़ा संकट दिख रहा है। पुराने सिस्टम को चुनौती दी जा रही है। एआई के लिए डेटा पेट्रोल की तरह है। बजट में कुछ नहीं है। नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा- डॉलर को बचाने के लिए अमेरिका को डेटा चाहिए। अमेरिका और चीन की नजर भारत के डेटा पर है। हम होते तो कहते कि हमें अपना डेटा बचाना है। मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण लोग हैं। वे क्या सोचते हैं, क्या करते हैं, यह जरूरी है। हमारे लोग ही हमारी सबसे बड़ी संपत्ति हैं।

सुपरपावर बने रहने के लिए अमेरिका को भारतीय डेटा चाहिए

राहुल ने लोकसभा में कहा कि अगर अमेरिकी चाहते हैं कि उनके पास सुपरपावर रहे, अपने डॉलर की रक्षा करना चाहते हैं, तो इसके लिए भारतीय डेटा बहुत जरूरी है। हमारी आबादी एक ताकत है, लेकिन तभी जब आप यह समझें कि डेटा कितने जरूरी हैं।

अमेरिकी-भारत ट्रेड डील से किसानों को नुकसान: राहुल

राहुल गांधी ने अमेरिकी-भारत ट्रेड डील कठघरे में खड़ा किया। इस डील से किसान और गरीब वर्ग के लोगों की परेशानी बढ़ेगी। उन्होंने कहा अमेरिका का आयात 46 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 146 अरब अमेरिकी डॉलर हो जाएगा। हमारा टैरिफ 3% से बढ़कर 18% हो गया है और उनका 16% से घटकर शून्य हो गया है। उन्होंने कहा कि इस डील में अमेरिका भारत के फैसले ले रहा है जो भारत के लिए शर्मनाक है।

किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर हमला

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, ‘कुछ भी बात सदन में कहने से पहले चेयर की इजाजत लेनी चाहिए। राहुल गांधी कहते हैं कि किसी से इजाजत नहीं लेनी है। बिरला जी के खिलाफ इतना कुछ बोलकर अब उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए हैं। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी को मैं समझा नहीं सकता, बच्चों वाली हरकत न करें।”

चिराग पासवान ने राहुल को लेकर दिया बड़ा बयान

 केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विपक्ष की आलोचना की और कहा, “राहुल गांधी की जिद के कारण इस बजट सत्र का पूरा कामकाज विफल हो गया है। विपक्ष को अपना मुद्दा रखने का मंच मिलना चाहिए, लेकिन राहुल गांधी की जिद के कारण सदन में कोई संवाद नहीं हो रहा। 

थरूर ने पार्टी का किया समर्थन

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्षी पार्टियों के अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, “पार्टी ने जो भी फैसला लिया है। जाहिर है, सदस्य के तौर पर मैं पार्टी का सपोर्ट करता हूं।” 

खबर पर अपडेट जारी है…

ये भी पढ़ें: लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष ने किया हंगामा, राहुल गांधी को नहीं बोलने देने पर विपक्ष ला सकता है अविश्वास प्रस्ताव

बंगाल