Budget Session 2026: संसद के बजट सत्र का दूसरा फेज सोमवार से शुरू हो गया। लोकसभा की कार्यवाही केवल 5 मिनट चली। इस दौरान दिवंगत सदस्यों को श्रृदांजलि दी गई। इसके बाद सदन को दोपहर 12 बजे और फिर दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। वहीं, राज्यसभा में अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग पर विदेश मंत्री एस जयशंकर अपना बयान दे रहे थे तभी विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी और हंगामा कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर, एनर्जी संकट पर शॉर्ट डिबेट हो।
विदेश मंत्री ने कहा- आपूर्ति चेन में रुकावट गंभीर मुद्दा
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, “हम एक पड़ोसी क्षेत्र हैं, और पश्चिम एशिया में स्थिरता बनाए रखने में हमारी साफ दिलचस्पी है। खाड़ी देशों में एक करोड़ भारतीय रहते और काम करते हैं। ईरान में भी, कुछ हज़ार भारतीय पढ़ाई या नौकरी के लिए हैं। यह क्षेत्र हमारी ऊर्जा सुरक्षा के लिए ज़रूरी है और इसमें तेल और गैस के कई जरूरी आपूर्तिकर्ता शामिल हैं।” उन्होंने आगे कहा, “आपूर्ति चेन में गंभीर रुकावटें और अस्थिरता का माहौल होना गंभीर मुद्दे हैं।
जेपी नड्डा ने विपक्ष के व्यवहार पर उठाए सवाल
राज्यसभा में सदन के नेता और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने जयशंकर के बयान के दौरान लगातार नारेबाजी पर विपक्ष पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इसकी जितनी निंदा की जाए उतना कम है, विपक्ष की दिलचस्पी न तो देश में है और न ही बहस में है, वे सिर्फ हंगामा मचाना है।
स्पीकर को हटाने की मांग के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा
सोमवार को लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को हटाने की मांग वाले प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है। इसे लेकर सदन में जमकर हंगामे के आसार हैं। कांग्रेस समेत विपक्ष के 118 सांसदों ने 10 फरवरी को लोकसभा सचिवालय को साइन किया नोटिस सौंपा था। आरोप लगाया था कि स्पीकर सदन की कार्यवाही में निष्पक्षता नहीं बरत रहे हैं और विपक्ष को पर्याप्त मौका नहीं दे रहे हैं।
खबर पर अपडेट जारी है

