Parliament Budget Session: संसद के बजट सत्र का आज छठा दिन है। बीते दो दिनों से लोकसभा की कार्यवाही हंगामे के कारण बाधित हो रही है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे रहे है। वहीं, राज्यसभा में भी कई महत्वपूर्ण विधायी मुद्दों पर कामकाज सूचीबद्ध है।
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के दफ्तर में सत्तापक्ष और विपक्ष, दोनों पक्षों के बीच गर्मागर्म बहस हुई है। लोकसभा स्पीकर के कार्यालय में पक्ष-विपक्ष के सदस्यों में किताब बनाम किताब को लेकर यह बहस हुई है। इसका वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ सदस्य नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो एक सांसद ने बनाया है।
लोकसभा में हंगामे का दौर
लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे स्थगित होने के बाद अब फिर से शुरू हुई। इस बीच विपक्षी सांसदों का हंगामा जारी है। इस बीच भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते पीयूष गोयल ने कहा कि भारत कृषि और डेयरी क्षेत्रों की रक्षा करने में सफल रहा।
सरकार के खिलाफ नारेबाजी और विपक्षी दलों के हंगामे के कारण स्पीकर ओम बिरला को सदन की कार्यवाही रोकनी पड़ी। बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान, पीएमजीकेएवाई और जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) के असर को लेकर झारखंड से निर्वाचित भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सवाल उठाए।
इस बीच केंद्रीय राज्यमंत्री निमुबेन जयंतीभाई बांभणिया ने जवाब पेश किया। स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों से अपील की कि वे मर्यादित आचरण अपनाकर संसद की गरिमा बनाए रखें। हंगामा जारी रहने के कारण उन्होंने कार्यवाही को 12 बजे तक स्थगित कर दिया।
राज्यसभा की कार्यवाही जारी
वहीं, राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी रही। लोकसभा की तरह यहाँ कार्यवाही बाधित नहीं हुई।
लोकसभा में विपक्ष की प्रतिक्रिया
लोकसभा में राहुल गांधी ने एक मैगज़ीन का हवाला देते हुए अप्रकाशित किताब के अंशों का जिक्र करने की अनुमति मांगी, जिस पर सत्तापक्ष ने आपत्ति जताई। विपक्ष ने कहा कि सरकार चर्चा से भाग रही है और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर बहस नहीं करना चाहती।
हंगामे के दौरान कुछ सांसद वेल में जाकर स्पीकर के आसन की ओर कागज उछालने लगे। मंगलवार को दोपहर करीब 3.03 बजे सात कांग्रेस और एक सीपीएम सांसद को पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले इन सांसदों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।
सत्र की पृष्ठभूमि
बजट सत्र का आगाज 28 जनवरी से हुआ था। आज छठे दिन प्रधानमंत्री लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर अपना जवाब देंगे। इससे पहले पांचवें दिन की कार्यवाही हंगामे के कारण बाधित हो गई थी।
बुधवार को संसद पहुंचने पर प्रियंका गांधी से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “राहुल गांधी जी एक पब्लिक सोर्स से कोट कर रहे हैं, लेकिन फिर भी उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद ही संजय बारू जी को कोट किया है। सत्ता पक्ष के लोग खुद कभी मैगज़ीन तो कभी किसी किताब को संसद में कोट करते रहे हैं।”
संजय बारू पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रह चुके हैं और उन्होंने ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ नाम की किताब लिखी थी।
उन्होंने कहा, “संसद लोकतंत्र का मंदिर है। इसमें पूरे देश की आस्था है। परंपरा रही है। ऐसा हुआ है कि कभी चीन पर चर्चा हुई है, विदेशी मामलों पर चर्चा हुई है। हमेशा खुलकर चर्चा हुई है। विपक्ष हो या सरकार हो सबने अपना पक्ष रखा है।”
ये भी पढ़ें: ब्राजील में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 15 की दर्दनाक मौत; कई घायल

