BSF jawan hangs self to Death: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान ने कैंप के अंदर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों के मुताबिक उत्तर प्रदेश निवासी हेड कांस्टेबल हरि बाबू पेंठी क्षेत्र के एक कैंप में अपनी चौकी के अंदर फंदे पर लटके मिले। घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। शव को पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल जवान ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस सुसाइड केस की जांच में जुटी
मामले को लेकर अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के लिए अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि बीएसएफ जवान ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, मृत जवान का पैतृक गांव बालिपुर, थाना नगला खानगर, तहसील शिकोहाबाद, जिला फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है

