होम = Breaking = बिहार बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट किया जारी, जानें कौन है टॉपर

बिहार बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट किया जारी, जानें कौन है टॉपर

by | Mar 29, 2026 | Breaking, News Latest

Bihar Board 10th Result News: बिहार बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है। रिजल्ट दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और अपर मुख्य सचिव बी राजेंद्र मौजूद रहे। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने खुद अपने हाथों से रिजल्ट जारी किया। इस परीक्षा का आयोजन बीएसईबी द्वारा किया गया था। इस साल 17 फरवरी से 25 फरवरी तक पूरे राज्य में कुल 15,12,687 छात्रों ने हिस्सा लिया। इस बार जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की तकलीन परवीन ने इस बार टॉप किया है। दोनों के 492 नंबर हैं। 

बिहार बोर्ड 10वीं में इतने पास हुए छात्र

बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस साल कुल 12,35,743 छात्र-छात्राएं सफल हुई हैं। इनमें से 6,01,390 छात्र और 6,34,353 छात्राएं शामिल हैं, जो परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। इस दौरान फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिविजन में छात्र-छात्रों की संख्या ऐसी रही। 4 लाख 43 हजार 723 छात्र फर्स्ट हैं। वहीं, चार लाख 75 हजार 511 छात्र सेकेंड आए हैं और थर्ड डिविजन में तीन लाख 3 हजार 103 छात्र पास हुए हैं।