Chandigarh Schools Bomb Threat: चंडीगढ़ के कई निजी स्कूलों को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी इमेल के जरिए दिए गए हैं। हालांकि, इस सूचना के बाद स्कूलों में हड़कंप मच गया। वहीं, स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस प्रशासन को अलर्ट किया। साथ ही बच्चों और स्टाफ को स्कूल कैंपस से बाहर निकाला। जिससे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
ये भी पढ़ें: लखनऊ, मेरठ समेत यूपी के 18 जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस प्रशासन ने चलाया सर्च अभियान
इन स्कूलों में सुरक्षा टीमें हुईं अलर्ट
धमकी के ईमेल मिलने के बाद डीपीएस स्कूल, संत कबीर स्कूल और सेक्टर 38 स्थित विवेक हाई स्कूलों में पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और एम्बुलेंस को स्कूलों में भेजा गया। इसके बाद0 पूरे स्कूल परिसर को खाली करवाकर हर कक्षा, कार्यालय, लैब और सार्वजनिक स्थान की गहन तलाशी ली गई। एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई।
धमकियों से छात्र और अभिभावकों में भय
बम की धमकियां मिलने से छात्र, अभिभावक और स्कूल प्रशासन में चिंता बढ़ गई है। पुलिस पहले के मामलों की भी जांच कर रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि कहीं इन घटनाओं के पीछे कोई एक व्यक्ति या संगठित गिरोह तो नहीं है। प्रशासन ने साफ कहा है कि सुरक्षा इंतजाम और कड़े किए गए हैं।
ये भी पढ़ें: दिल्ली के 2 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस हुई अलर्ट

