होम = Breaking = लखनऊ, मेरठ समेत यूपी के 18 जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस प्रशासन ने चलाया सर्च अभियान

लखनऊ, मेरठ समेत यूपी के 18 जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस प्रशासन ने चलाया सर्च अभियान

by | Feb 16, 2026 | Breaking, News Latest

Bomb Threat News: उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके बाद प्रशासन अलर्ट मोड़ पर आ गया है। इस सभी अदालत परिसरों में ई-मेल के ज़रिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई, मेरठ, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, आजमगढ़, अमरोहा समेत 18 जिला कोर्ट को ई-मेल के ज़रिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

पुलिस प्रशान ने चलाया सर्च ऑपरेशन

ईमेल से मिली बम की धमकी के बाद पुलिस प्रशासन सुरक्षा एहतियात के चलते कोर्ट में सघन तलाशी अभियान चलाया गया है। दो दिन पहले भी कोर्ट को इसी तरह की धमकी दी गई थी। सूचना मिलने के बाद कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है जिसके बाद सघन चैकिंग अभियान शुरू हो गया है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड को मौके पर तैनात किया गया है, पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान कर जांच में जुटी हुई है।

खबर पर अपडेट जारी है

ये भी पढ़ें: दिल्ली में 2 CRPF स्कूलों और 4 अदालतों को मिली बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां फिर अलर्ट पर

बंगाल