होम = Breaking = बीजेपी ने की TVK को 80 सीटें और थलापति विजय को डिप्टी CM पद की पेशकश- रिपोर्ट

बीजेपी ने की TVK को 80 सीटें और थलापति विजय को डिप्टी CM पद की पेशकश- रिपोर्ट

Will Vijay’s TVK join BJP: तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बीच खबर है कि भाजपा और अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत अंतिम दौर में पहुंच गई है। सूत्रों के मुताबिक, अगर यह गठबंधन चुनाव जीतता है तो विजय को उपमुख्यमंत्री पद देने की पेशकश की गई है।

टीवीके को 80 सीटों की पेशकश

बीजेपी सूत्रों के मुताबिक सीट बंटवारे के तहत पार्टी ने TVK को करीब 80 सीटें देने की पेशकश की है। हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों दलों के बीच बातचीत अभी पूरी तरह तय नहीं हो पाई है, क्योंकि विजय कथित तौर पर मुख्यमंत्री पद की मांग पर अड़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि बीजेपी की ओर से एक बड़े राज्य के उपमुख्यमंत्री इस गठबंधन वार्ता में अहम भूमिका निभा रहे हैं और समझौता कराने की कोशिश कर रहे हैं।

टीवीके का साथ क्यों चाहती है बीजेपी

बीजेपी की TVK में दिलचस्पी की एक बड़ी वजह विजय की पूरे तमिलनाडु में जबरदस्त लोकप्रियता मानी जा रही है। उनकी रैलियों में बड़ी संख्या में भीड़ जुट रही है, जिससे पार्टी को उम्मीद है कि इसका चुनावी फायदा मिल सकता है। माना जा रहा है कि अगर इस लोकप्रियता का छोटा सा हिस्सा भी वोटों में बदलता है तो कई सीटों पर नतीजे प्रभावित हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक कई निर्वाचन क्षेत्रों में सिर्फ 2 प्रतिशत वोट भी जीत-हार का फैसला कर सकते हैं।

Tags : POLITICS

बंगाल