Budget Sesssion News: गुरुवार को लोकसभा में प्रश्नकाल फिर हंगामे के कारण नहीं चल सका। सुबह 11 बजे सदन शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा कर दिया। सांसद प्ले कार्ड और पोस्टर लेकर वेल में पहुंच गए। इस बीच नारेबाजी भी होती रही। रिपोर्ट है कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी के संसद में भाषण के बाद बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने उनकी संसद सदस्यता समाप्त करने के लिए एक नोटिस दिया है।
नोटिस में राहुल गांधी पर लगाए गए गंभीर आरोप
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने नोटिस में राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, “कोई विशेषाधिकार प्रस्ताव नहीं है। मैंने सब्सटेंटिव मोशन पेश किया है, जिसमें उल्लेख है कि वह कथित तौर पर सोरोस फाउंडेशन, फोर्ड फाउंडेशन, USAID के साथ कैसे जुड़े हुए हैं और थाईलैंड, कंबोडिया, वियतनाम और अमेरिका जैसे स्थानों की यात्रा करते हैं, और वह भारत विरोधी ताकतों से कैसे संबंधित हैं।” गौरतलब है, बुधवार को लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के भाषण ने सियासत को और गर्मा दिया। उन्होंने राजनीति को मार्शल आर्ट से जोड़ते हुए कहा कि जैसे खेल में ‘ग्रिप’ और ‘चोक’ होती है, वैसे ही राजनीति में भी कई अदृश्य तकनीकें काम करती हैं- बस वे दिखाई नहीं देतीं। इसी बीच संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू की आपत्ति के बाद राहुल गांधी पर विशेषाधिकार हनन की कार्रवाई का खतरा मंडरा रहा है।
विशेषाधिकार हनन क्या है?
सांसदों को उनके कार्य निष्पादन के लिए कुछ विशेष अधिकार दिए जाते हैं। यदि कोई सदस्य, संस्था या व्यक्ति इन अधिकारों का उल्लंघन करता है या सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाता है, तो इसे विशेषाधिकार हनन कहा जाता है।
खबर पर अपडेट जारी है…

