होम = Breaking = बीजेपी की 9 उम्मीदवारों की सूची जारी, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा

बीजेपी की 9 उम्मीदवारों की सूची जारी, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा

by | Mar 3, 2026 | Breaking, News Latest

BJP Candidate: भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा चुनावों को लेकर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद विभिन्न राज्यों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की गई। इस सूची में बिहार से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है।

नितिन नवीन वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनकी उम्मीदवारी को बिहार में पार्टी की व्यापक राजनीतिक रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह फैसला राज्य में संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावी समीकरणों को ध्यान में रखकर लिया गया है।

इन राज्यों से घोषित हुए उम्मीदवार

भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार:

बिहार से नितिन नवीन और शिवेश कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है।

असम से तेरश गोवाला और जोगेन मोहन को टिकट दिया गया है।

छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को मैदान में उतारा गया है।

हरियाणा से संजय भाटिया को प्रत्याशी बनाया गया है।

ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को पार्टी ने मौका दिया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, उम्मीदवारों का चयन क्षेत्रीय समीकरण, संगठनात्मक अनुभव और राजनीतिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए किया गया है। आने वाले दिनों में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: खामेनेई की मौत पर केंद्र सरकार के रुख पर सोनिया गांधी का फूटा गुस्सा, कश्मीर का जिक्र कर कही ये बात

बंगाल