होम = Breaking = दिल्ली के जनकपुरी इलाके में जल बोर्ड के गड्ढे में गिरने से बाइक चालक की हुई मौत, लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जताई नाराज़गी

दिल्ली के जनकपुरी इलाके में जल बोर्ड के गड्ढे में गिरने से बाइक चालक की हुई मौत, लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जताई नाराज़गी

Janakpuri Accident News: दिल्ली के जनकपुरी इलाके में एक बाइक चालक की गड्ढे में गिरकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सरकार ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कमल नामक युवक रोहिणी स्थित अपने दफ्तर से काम खत्म कर घर लौट रहा था। रास्ते में वह फोन के जरिए लगातार अपने परिजनों के संपर्क में था। जब काफी देर होने के बाद भी वह घर नहीं पहुंचा, तो परिवार वालों की चिंता बढ़ गई। अनहोनी की आशंका में परिजन पूरी रात उसे सड़कों पर तलाशते रहे, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला।

प्रशासन की लापरवाही आई सामने

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन की जा रही है। स्थानीय लोगों और परिजनों ने दिल्ली जल बोर्ड के खिलाफ आक्रोश जताया है। उनका आरोप है कि यदि गड्ढे के चारों ओर बैरिकेडिंग या चेतावनी बोर्ड होते, तो कमल की जान बचाई जा सकती थी। लोगों ने प्रशासन की लापरवाही को घटना का जिम्मेदार माना है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में बढ़ता लापता लोगों का संकट, 36 दिनों में 2,884 लोग ग़ायब; अपनों को ढूंढने में लगे परिजन

Tags : JANAKPURI

बंगाल