होम = Breaking = बिहार के अररिया में सनसनी: युवक का बीच सड़क पर सिर काटा, आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

बिहार के अररिया में सनसनी: युवक का बीच सड़क पर सिर काटा, आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

Bihar News: बिहार के अररिया जिले में गुरुवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। फारबिसगंज के सुभाष चौक के पास सुबह करीब 10 बजे मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक युवक का बीच सड़क पर सिर काट दिया गया। मृतक की पहचान अली हुसैन (42) के रूप में हुई है, जो पेशे से पिकअप चालक था। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पीट-पीटकर उसकी भी हत्या कर दी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

आरोपी ने चाकू से किय सिर को धड़ से अलग

पुलिस के मुताबिक, जोगबनी निवासी अली हुसैन रोज की तरह गुरुवार सुबह मंडी पहुंचे थे। उन्होंने अपनी गाड़ी खड़ी की, जिसको लेकर सत्तू का ठेला लगाने वाले रवि चौहान (30) से उनकी बहस हो गई। यह बहस गाली-गलौच तक पहुंच गई और गुस्से में आकर रवि ने तेज धार वाला चाकू निकालकर बीच सड़क पर हुसैन पर हमला कर दिया। गुस्से में बेकाबू रवि यहीं नहीं रुका, बल्कि उसने हुसैन का सिर धड़ से अलग कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

वारदात से इलाके में फैली दहशत

घटना के बाद सड़क पर खून फैल गया और आसपास मौजूद लोग बुरी तरह घबरा गए। इस बीच आरोपी रवि मौके से भागकर एक घर में छिप गया, लेकिन गुस्साई भीड़ ने उसे वहां से बाहर निकाल लिया। इसके बाद भीड़ ने उसे सड़क पर लाठी-डंडों और लात-घूसों से पीट-पीटकर मार डाला, जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हुसैन का सिर काटने के बाद करीब 5 मिनट तक रवि मौके पर ही चाकू लेकर खड़ा रहा, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

Tags : araria Murder

बंगाल