होम = Breaking = राम नवमी पर बंगाल हाई अलर्ट: 3,000 पुलिसकर्मी तैनात, हथियार और भीड़ पर सख्त पाबंदी

राम नवमी पर बंगाल हाई अलर्ट: 3,000 पुलिसकर्मी तैनात, हथियार और भीड़ पर सख्त पाबंदी

West Bengal Tightens Security: पश्चिम बंगाल में राम नवमी के मौके पर निकलने वाली शोभा यात्राओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। राज्य सचिवालय नाबाना में हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद साफ कर दिया गया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पूरे राज्य में करीब 3,000 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

इन इलाकों में सुरक्षा चाक-चौबंद

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, “यदि शोभा यात्रा नियमों के अनुरूप नहीं निकाली गई तो उसे तत्काल रोक दिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” अधिकारी ने बताया, “हावड़ा, चंदननगर और इस्लामपुर जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) समेत केंद्रीय बलों को अलर्ट पर रखा गया है और जरूरत पड़ने पर उन्हें तैनात किया जाएगा।” 

3 दिन निकाली जाएगी शोभा यात्रा

 राम नवमी के अवसर पर शोभा यात्रा 26 से 29 मार्च के बीच पूरे राज्य में निकाले जाने की संभावना है, जिनमें से सबसे अधिक शोभा यात्राएं गुरुवार को निकाले जाने की उम्मीद है। जिला अधिकारियों को सभी शोभा यात्रा अदालत के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आयोजित किए जाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के 4 जिलों में ED की बड़ी कार्रवाई, अवैध कॉल सेंटर मामले में 10 ठिकानों पर छापेमारी

पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा एयरफोर्स का कार्मी हुआ गिरफ्तार, असम के चबुआ एयरफोर्स स्टेशन में था तैनात

बंगाल