होम = Breaking = T20 World Cup: भारत का बायकॉट के मुद्दे पर बांग्लादेश ने पाकिस्तान को किया धन्यवाद

T20 World Cup: भारत का बायकॉट के मुद्दे पर बांग्लादेश ने पाकिस्तान को किया धन्यवाद

Bangladesh Thanks Pakistan: पाकिस्तान द्वारा टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बायकॉट करने पर बांग्लादेश की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय के सलाहकार आसिफ़ नज़रुल ने पाकिस्तान का धन्यवाद किया है। मालूम हो कि बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में टी-20 वर्ल्ड कप के मैच खेलने से इनकार कर दिया था और उसके मैच श्रीलंका में कराने की मांग की थी। हालांकि, इसके बाद बांग्लादेश की जगह टूर्नामेंट में स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया गया। इसके विरोध में पाकिस्तान ने भारत के ख़िलाफ़ मैच का बहिष्कार करने की घोषणा की है।

क्या कहा पाकिस्तान के पीएम शहबाज़ ने

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने अपनी कैबिनेट को संबोधित करते हुए भारत के खिलाफ बायकॉट के फैसले पर कहा, “हमने बहुत सोच-समझकर एक स्टैंड लिया है। हमें बांग्लादेश के साथ पूरी तरह खड़े होना चाहिए। ये बहुत मुनासिब फ़ैसला है।”

इस कारण से बांग्लादेश ने भारत जाने से किया इनकार

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ICC को स्पष्ट कर दिया है कि सुरक्षा और राजनीतिक चिंताओं के कारण वे विश्व कप के लिए भारत का दौरा नहीं करेंगे। बीसीबी के निदेशक अमजद हुसैन के अनुसार, हाल ही में आईसीसी प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में बोर्ड ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है और मैचों को किसी वैकल्पिक स्थान पर स्थानांतरित करने का अनुरोध किया है। बांग्लादेश ने स्पष्ट किया है कि वे टूर्नामेंट से पूरी तरह हटना नहीं चाहते, बल्कि वेन्यू में बदलाव की मांग कर रहे हैं। आईसीसी ने फिलहाल इस अनुरोध पर विचार करने की बात कही है और कोई निश्चित समय-सीमा तय नहीं की है।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: अब पाकिस्तान का बदलेगा पैतरा, क्या झेल पाएगा करोड़ों का नुकसान और भविष्य की अनिश्चितता?

बंगाल