होम = Breaking = Bangladesh Election 2026: वोटिंग के बाद काउंटिंग शुरू, 4 सीटों के रुझान में BNP हुई 3 सीटों पर आगे, जमात का भी खाता खुला

Bangladesh Election 2026: वोटिंग के बाद काउंटिंग शुरू, 4 सीटों के रुझान में BNP हुई 3 सीटों पर आगे, जमात का भी खाता खुला

by | Feb 12, 2026 | Breaking, News Top

Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश में 13वीं राष्ट्रीय संसद के चुनाव के लिए गुरुवार सुबह मतदान प्रक्रिया शुरू होकर शाम साढ़े चार बजे वोटिंग खत्म हो गई। हालांकि, इस दौरान मुंशीगंज-3 और गोपालगंज सदर इलाके में वोटिंग सेंटर के बाहर देसी बम फेंके गए। मुंशीगंज-3 में धमाके के बाद कुछ देर के लिए वोटिंग रोकी गई। वोटिंग खत्म होने के बाद देर शाम उनकी काउंटिंग शुरू की गई। शुरुआती 4 सीटों पर रुझान के बाद बीएनपी 3 सीटों पर आगे रही और जमात ए इस्लामी पार्टी का 1 सीट पर खाता भी खुला। बता दें कि 300 संसदीय सीटों में से 299 पर वोटिंग हो रही है, क्योंकि शेरपुर-3 सीट पर एक उम्मीदवार के निधन के कारण चुनाव टाल दिया गया है।

हसीना सरकार के बाद पहला आम चुनाव

यह चुनाव उस राजनीतिक उथल-पुथल के बाद हो रहा है, जिसने 2024 में तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया था। जुलाई-अगस्त 2024 में छात्रों के नेतृत्व में हुए बड़े आंदोलन के बाद हसीना को देश छोड़ना पड़ा। ऐसे में यह चुनाव देश की राजनीतिक दिशा तय करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

चुनाव आयोग के मुताबिक आधे से अधिक मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। सभी बूथों पर सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। कुछ क्षेत्रों में मतदान समय जरूरत के अनुसार बढ़ाया भी जा सकता है।

12.7 करोड़ मतदाता, साथ में जनमत संग्रह

चुनाव आयोग के अनुसार करीब 12.77 करोड़ पंजीकृत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। संसद की 300 सीटों के अलावा एक राष्ट्रीय जनमत संग्रह भी आयोजित किया जा रहा है, जिसमें संवैधानिक, चुनावी और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े 84 बिंदुओं पर जनता की राय ली जा रही है।

मुख्य मुकाबला किनके बीच?

यह पहला आम चुनाव है जिसमें शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी हिस्सा नहीं ले रही है। आंदोलन के बाद पार्टी पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इस बार मुख्य टक्कर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) और जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले 11 दलों के गठबंधन के बीच मानी जा रही है।

BNP की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान प्रमुख चेहरा हैं, जो लंबे निर्वासन के बाद हाल ही में देश लौटे हैं। उन्हें प्रधानमंत्री पद का मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Weather Update: मौसम ने फिर बदली चाल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल

बंगाल