Salahuddin slammed Asif Nazrul: टी20 वर्ल्ड कप ना खेलने वाली बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सीनियर असिस्टेंट कोच मोहम्मद सलाहुद्दीन का बयान सामने आया है। उन्होंंने यूनुस सरकार में खेल सलाहकार रहे आसिफ नजरूल पर निशाना साधा है। सलाहुद्दीन ने कहा कि टूर्नामेंट में टीम के हिस्सा नहीं लेने से हमारे 2 खिलाड़ी ‘मानसिक कोमा’ जैसी हालत में चले गए थे। गौरतलब है, भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव के चलते नजरुल ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर भारत का दौरा करने इनकार किया था। बाद में आईसीसी ने मीटिंग में वैन्यू शिफ्ट को लेकर वोटिंग करवाई जिसमें बांग्लादेश को पर्याप्त वोट नहीं मिले थे।
नजरूल पर अपने बयानों से गुमराह करने का है आरोप
सीनियर असिस्टेंट कोच मोहम्मद सलाहुद्दीन ने आसिफ नजरुल पर बयान बदलने का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले इसे सरकारी फैसला बताया गया, लेकिन बाद में इसे बोर्ड और खिलाड़ियों का सामूहिक निर्णय बताया गया। सलाहुद्दीन कहते हैं, ‘उन्होंने इतनी खुली झूठी बातें कहीं। मैं खुद एक शिक्षक हूं और शिक्षक आमतौर पर थोड़ा कम झूठ बोलते हैं। लेकिन वे इस तरह खुलेआम झूठ बोलेंगे, मैं सच में इसकी कल्पना भी नहीं कर सकता। मैं लड़कों के सामने अपना चेहरा कैसे दिखाऊं। उन्होंने ऐसा यू-टर्न ले लिया।’
केकेआर के रहमान को रिलीज करने पर नाराज हुआ था BCB
तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को लेकर भी बड़ा विवाद हुआ। आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बीसीसीआई के निर्देश पर उन्हें अपनी टीम से रिलीज कर दिया। इसके बाद उनकी सरकार ने खिलाड़ियों, अधिकारियों और फैंस की सुरक्षा का हवाला देते हुए टीम को भारत भेजने से इनकार कर दिया। साथ ही आईपीएल के प्रसारण और प्रचार-प्रसार पर भी अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी गई।
ये भी पढ़ें: हार्दिक पंड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका का मनाया जन्मदिन, वीडियो आया सामने

