होम = Breaking = अयोध्या में बुर्का पहनकर लूटपाट करने वाली महिला की हुई पहचान, नकली तमंचे के दम पर ज्वेलरी शॉप में प्रेमी संग मिलकर की थी लूट

अयोध्या में बुर्का पहनकर लूटपाट करने वाली महिला की हुई पहचान, नकली तमंचे के दम पर ज्वेलरी शॉप में प्रेमी संग मिलकर की थी लूट

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या ज्वेलरी शॉप में बुर्का पहनकर प्रेमी संग लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले जोड़े को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपियों ने शॉप से 26 ग्राम सोना और एक लॉकेट लूटा था और बाइक पर सवार होकर दोनों फरार हो गए थे। शॉप के मालिक ने मामले में पुलिस को शिकायत दी थी। मामले में पुलिस ने सीसीटीवी और सबूतों के आधार पर जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

बुर्के वाली लड़की निकली हिंदू

वारदात में शामिल लड़की ने बुर्का पहना हुआ था। ऐसे में मामले को लेकर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में मालूम चला कि आरोपी लड़की का नाम पायल और उसकी उम्र 25 वर्ष है जबकि दूसरे आरोपी की पहचान राहुल के रूप में हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, शॉप में सिर्फ लड़की दाखिल हुई थी और लड़का बाहर बाइक पर तैयार खड़ा था। वारदात के बाद दोनों तेजी से मौके से फरार हो गए। पहचान छिपाने के लिए लड़की ने बुर्का पहना था।

Tags : Ayodhya crime