होम = Breaking = आशुतोष ब्रह्मचारी पर ट्रेन में सफर के दौरान हुआ जानलेवा हमला, टॉयलेट में बंद होकर बचाई अपनी जान

आशुतोष ब्रह्मचारी पर ट्रेन में सफर के दौरान हुआ जानलेवा हमला, टॉयलेट में बंद होकर बचाई अपनी जान

Ashutosh brahmachari News: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह हमला उस समय हुआ जब वे रीवा एक्सप्रेस ट्रेन से प्रयागराज जा रहे थे। फतेहपुर और कौशांबी जिले के सिराथू रेलवे स्टेशन के बीच अज्ञात हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए और जान बचाने के लिए ट्रेन के टॉयलेट में खुद को बंद करना पड़ा।

हमले में लहूलुहान हुए आशुतोष

हमले के बाद आशुतोष ब्रह्मचारी लहूलुहान हालत में प्रयागराज पहुंच रहे हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। रिपोर्ट के मुताबिक, आशुतोष ब्रह्मचारी ने बताया कि हमलावर उनकी नाक काटने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने इस हमले के पीछे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की साजिश होने का शक भी जताया है। फिलहाल आशुतोष ब्रह्मचारी मेडिकल जांच के लिए अस्पताल जा रहे हैं। उन्होंने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए प्रयागराज जीआरपी में अर्जी दी है और शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद समेत कुछ अन्य लोगों को साजिशकर्ता बताया है। इस घटनाक्रम के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ एक और आपराधिक मामला दर्ज होने की संभावना भी जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

बंगाल