होम = Breaking = आर्टेमिस II मिशन: पृथ्वी का चक्कर पूरा कर चांद की तरफ चला Artemis II रॉकेट, धरती पर 10 अप्रैल को लौटेगा

आर्टेमिस II मिशन: पृथ्वी का चक्कर पूरा कर चांद की तरफ चला Artemis II रॉकेट, धरती पर 10 अप्रैल को लौटेगा

by | Apr 3, 2026 | Breaking, News Big

NASA just launched Artemis 2: नासा ने बीते दिन अपने आर्टेमिस II मिशन को लॉन्च किया है। इसके तहत आर्टेमिस II रॉकेट ने पृथ्वी का चक्कर पूरा कर चांद की तरफ चल पड़ा है। यानी अगर मिशन पूरा हुआ तो यह पिछले 50 साल में पहली बार होगा जब कोई इंसान चांद के करीब पहुंचेगा। नासा के मुताबिक, ओरियन स्पेसक्राफ्ट चंद्रमा की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। इस मिशन को अंतरिक्ष अन्वेषण के एक नए युग की शुरुआत माना जा रहा है।

स्पेस्क्राफ्ट को कई सिस्टम से किया जा चुका है टेस्ट

आर्टेमिस II मिशन लॉन्च होने के बाद ओरियन स्पेसक्राफ्ट ने ऊर्जा के लिए अपने सोलर पैनल खोल दिए। अंतरिक्ष यात्रियों और इंजीनियरों ने मिलकर सभी जरूरी सिस्टम की जांच की। यान को पहले पृथ्वी की ऊंची कक्षा में भेजा गया, जहां करीब 24 घंटे तक विभिन्न सिस्टम टेस्ट किए गए। इस दौरान मैनुअल कंट्रोल, कम्युनिकेशन और अन्य तकनीकी प्रक्रियाओं को भी सफलतापूर्वक परखा गया।

चांद के पास 6 अप्रैल को पहुंचेगा स्पेसक्राफ्ट और जुटाएगा डाटा

अपोलो मिशन-17 के बाद नासा का आर्टेमिस II मिशन के तहत ओरियन स्पेसक्राफ्ट 6 अप्रैल को चांद के नजदीक जाएगा और चक्कर लगाते हुए जरूरी परीक्षण करेगा। यहां से हाई क्वॉलिटी तस्वीरें लेग और डाटा जुटाएगा। जो वैज्ञानिकों को चांद के उन हिस्सों के बारे में जानकारी देगा जिन्हें अब तक प्राप्त नहीं किया गया है। साथ भविष्य में होने वाले चंद्र मिशन के लिए अहम जानाकारी उपलब्ध कराएगा।

मिशन में 4 अंतरिक्ष यात्री हैं शामिल

नासा के आर्टेमिश II मिशन में तीन अमेरिकी और एक कनाडाई अंतरिक्ष यात्री को शामिल किया गया है। इनमें कमांडर रीड वाइसमैन, पायलट विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कोच और जेरेमी हैनसन अंतरिक्ष यात्री हैं। ये क्रू टीम इस मिशन के जरिए 1970 में बने सबसे दूरी के रिकॉर्ड को भी तोड़ देगा।