Rapper Arpit Bala loses cool: मशहूर यूट्यूबर और रैपर अर्पित बाला एक नए विवाद में घिर गए हैं। हैदराबाद में आयोजित एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने अपना आपा खो दिया, जिसका हैरान करने वाला वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि भीड़ में से किसी ने उन पर बोतल फेंकी, जिसके जवाब में अर्पित ने मंच से नीचे खड़े एक फैन पर थूक दिया। इस घटना के बाद लोग दो गुटों में बंट गए हैं और उनकी इस हरकत को लेकर उन्हें जमकर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
रैपर को आया गुस्सा और फैन पर थूक दिया
पिछले साल अपने सुपरहिट ट्रैक ‘बरगद’ से शोहरत हासिल करने वाले गायक अर्पित के हैदराबाद में आयोजित कॉन्सर्ट के दौरान घटी एक घटना चर्चा का विषय बन गई है। ये घटना 28 मार्च को हैदराबाद के ‘किंगडम क्लब एंड किचन’ में हुई। अर्पित लाइव परफॉर्मेंस दे रहे थे, तभी दर्शकों में से किसी ने मंच की ओर एक बोतल फेंकी। बोतल फेंके जाने के बाद कॉन्सर्ट का खुशनुमा माहौल अचानक तनाव में बदल गया और गायक का पारा चढ़ गया।
रैपर ने भीड़ से पूछी बोतल फेंकने की बात
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्पित ने मंच पर बोतल फेंके जाने के बाद अपनी परफॉर्मेंस को बीच में ही रोक दिया। वो काफी गुस्से में नजर आए और भीड़ के सामने चिल्लाते हुए पूछने लगे कि बोतल किसने फेंकी थी। जैसे ही अर्पित ने उस व्यक्ति की पहचान की, स्थिति और बिगड़ गई। गुस्से से तमतमाए गायक ने बेहद तीखी प्रतिक्रिया दी और उस फैन की ओर थूक दिया

