Anupam Kher Calls Dhurandhar 2 ‘Absolutely World-Class’: एक्टर अनुपम खेर ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ को प्रोपेगेंडा बताने वाले लोगों की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें ऐसे दावों पर तरस आता है। उन्होंने फिल्म को आउटस्टैंडिंग बताते हुए इसकी कहानी, निर्देशन, अभिनय और म्यूजिक की जमकर सराहना की, साथ ही रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस की भी तारीफ की। फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। जहां एक ओर अल्लू अर्जुन और महेश बाबू जैसे सेलेब्स ने फिल्म की सराहना की है, वहीं कुछ लोग, जिनमें रम्या भी शामिल हैं, इसे प्रोपेगेंडा फिल्म बता रहे हैं।
आलोचना करने वालों को शर्म आनी चाहिए: अनुपम
अनुपम खेर ने कहा कि कुछ लोग फिल्म ‘धुरंधर 2’ को जिंगोइज्म और प्रोपेगेंडा बता रहे हैं, लेकिन उन्हें ऐसे लोगों पर दुख और तरस आता है। उन्होंने बताया कि फिल्म देखने से पहले उन्हें इस तरह की टिप्पणियों पर गुस्सा आता था, क्योंकि इससे पहले भी ‘The Kashmir Files’ जैसी फिल्मों को गलत तरीके से प्रोपेगेंडा कहा गया था। अनुपम खेर ने आगे कहा कि जो लोग ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ को प्रोपेगेंडा बता रहे हैं, उन्हें अपने शब्दों पर शर्म आनी चाहिए। साथ ही उन्होंने सलाह दी कि अगर किसी को ऐसी फिल्म पसंद नहीं है, तो उन्हें खुद फिल्म बनानी चाहिए, उसमें निवेश करना चाहिए और अच्छे राइटर्स के साथ काम करना चाहिए।
अनुपम ने इन किरदारों को सराहा
एक्टर अनुपम खेर ने सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और आर माधवन के काम की भी सराहना की। उनके अनुसार, आर माधवन ने अपने किरदार को परिपक्वता के साथ निभाया है। उन्होंने राकेश बेदी के काम को भी सराहा और कहा कि उनके लास्ट वाले सीन पर दर्शकों ने बहुत तालियां बजाईं।
ये भी पढ़ें: 3 दिन में 300 करोड़ पार! रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान, टूटे कई बड़े रिकॉर्ड

