होम = Breaking = क्या राजपाल यादव के बाद Ameesha Patel को भी जाना पड़ेगा जेल? कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया; जानिए क्या है पूरा मामला

क्या राजपाल यादव के बाद Ameesha Patel को भी जाना पड़ेगा जेल? कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया; जानिए क्या है पूरा मामला

Ameesha Patel: बॉलीवुड में पिछले कुछ दिनों से कानूनी विवादों की सुर्खियां छाई हुई हैं। पहले राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले की खबरें आईं और अब अमीषा पटेल भी इसी तरह के कानूनी विवाद में चर्चा में हैं। 2017 के एक इवेंट विवाद के सिलसिले में मुरादाबाद कोर्ट ने अभिनेत्री के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है।

अमीषा ने तोड़ी चुप्पी, कहा मामला पुराना

अमीषा पटेल ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया। अभिनेत्री ने लिखा कि यह विवाद बहुत पुराना है और सालों पहले ही इसका सेटलमेंट हो चुका है। उनके मुताबिक, शिकायतकर्ता पवन कुमार वर्मा के साथ उन्होंने सभी राशि वापस करने का समझौता कर लिया था।

अमीषा ने आगे कहा, ‘सेटलमेंट के बावजूद झूठे आरोप लगाये गए। अब मेरे वकील उनके खिलाफ धोखाधड़ी की कानूनी कार्रवाई शुरू कर रहे हैं। मैं अपने काम पर ध्यान देती हूं और ऐसे लोगों पर ध्यान नहीं देती जो झूठे बहाने से सुर्खियां बटोरने की कोशिश करते हैं।’

विवाद की कहानी

यह मामला 2017 का है और एक शादी समारोह से जुड़ा है। पवन कुमार वर्मा का आरोप है कि उन्होंने अमीषा को 16 नवंबर 2017 को इवेंट में परफॉर्म करने के लिए बुक किया था। इसके लिए 14.50 लाख रुपये का एडवांस दिया गया और होटल में ठहरने का इंतजाम भी किया गया। लेकिन अभिनेत्री कार्यक्रम में नहीं पहुंचीं। शिकायतकर्ता के अनुसार, अमीषा ने बाद में 10 लाख रुपये नकद लौटाए और बाकी 4.50 लाख का चेक दिया, जो बाउंस हो गया।

गैर-जमानती वारंट क्यों जारी हुआ?

मुरादाबाद कोर्ट ने कई बार समन भेजने के बावजूद अमीषा पेश नहीं हुईं। इस कारण अदालत ने उनकी मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए गैर-जमानती वारंट जारी किया। अभिनेत्री के खिलाफ अगली सुनवाई 27 मार्च को तय है। शिकायतकर्ता के वकील के मुताबिक, मामला आईपीसी की धाराओं 120-बी (आपराधिक साजिश), 504 (जानबूझकर अपमान), 406 (आपराधिक विश्वासघात) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत लंबित है।

अमीषा पटेल का कमबैक

अमीषा ने 2023 में ‘गदर 2’ से बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की, जो वर्ल्डवाइड 686 करोड़ से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने में सफल रही। इसके बाद 2024 में उन्होंने ‘तौबा तेरा जलवा’ में भी अभिनय किया।

ये भी पढ़ें: Holi 2026: इन 5 शहरों की होली है सबसे अनोखी, रंगों का ऐसा जश्न नहीं देखा होगा आपने! जानें उन जगहों के नाम

बंगाल