होम = Breaking = अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू, 57 दिन चलेगी; 28 अगस्त को समापन, 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू

अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू, 57 दिन चलेगी; 28 अगस्त को समापन, 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू

by | Apr 12, 2026 | Breaking, News Latest

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बताया कि इस साल यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी। करीब 57 दिन चलने वाली इस यात्रा के लिए पहला जत्था जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से रवाना होगा। वहीं, श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होगी।

उप-राज्यपाल ने क्या जानकारी दी

केंद्र शासित राज्य के उप-राज्यपाल सिन्हा ने यात्रा की जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि 13 से 70 साल की उम्र वाले यह यात्रा कर सकते हैं। गुफा में पहली पूजा 19 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा पर की जाएगी। यात्रा के लिए अनंतनाग से पारंपरिक 48 किमी लंबा नुनवान-पहलगाम रूट और गांदरबल से 14 किमी लंबा बालटाल रूट खुला रहेगा।

बैंकों से करवा सकते हैं श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन

मनोज सिन्हा ने बताया कि देशभर में करीब 556 निर्धारित बैंक शाखाओं के माध्यम से यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा। इसके साथ ही श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध होगी। रजिस्ट्रेशन के लिए यस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एक्सिस बैंक की शाखाओं में फॉर्म उपलब्ध रहेंगे।