होम = Breaking = अजफरुल ने कलावा पहनकर लड़कियों को शादी और नौकरी का झांसा दिया, फिर उन्हें ब्लैकमेल कर देह व्यापार में भेजा

अजफरुल ने कलावा पहनकर लड़कियों को शादी और नौकरी का झांसा दिया, फिर उन्हें ब्लैकमेल कर देह व्यापार में भेजा

Basti love jihad case: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में लव जिहाद से जुड़े बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है। आरोप है कि मुख्य आरोपी अजफरुल हक उर्फ प्रिंस और उसका गिरोह सैकड़ों लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाता और उन्हें देह व्यापार के लिए देश-विदेश में भेजता था। पीड़िताओं को हिंदू बताकर, कलावा पहनकर और शादी-नौकरी का झांसा देकर भरोसा दिलाया जाता था। पुलिस ने मामले में 8 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

प्रेम जाल में फंसाकर किया शोषण

कलवारी थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि जनवरी 2022 में बस्ती शहर के एक निजी हॉस्पिटल में काम करते समय उसकी मुलाकात प्रिंस से हुई। उसने खुद को हिंदू बताकर और बेहतर नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती का मोबाइल नंबर लिया। धीरे-धीरे युवती को प्रेम जाल में फंसाया गया। शक न हो, इसके लिए आरोपी अक्सर अपने हाथ में कलावा पहनता था।

भाई और सहयोगियों के साथ गैंगरेप

भरोसा जीतने के बाद आरोपी ने युवती के साथ लगातार दुष्कर्म किया और शादी का झांसा दिया। विरोध करने पर उसने अपने भाई और सहयोगियों के साथ मिलकर पीड़िता के साथ गैंगरेप किया। यदि पीड़िता विरोध करती, तो उसके परिवार को प्रताड़ित किया जाता और भाई को अपहरण की धमकी दी जाती।

सैकड़ों लड़कियों को फंसाया

पीड़िता ने आरोप लगाया कि अजफरुल हक और उसका भाई लगभग 300 लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनका आपत्तिजनक वीडियो बनाते और फिर उन्हें देह व्यापार के लिए देश-विदेश में भेजते थे। आरोपी के घर वाले भी इस नेटवर्क में शामिल थे और लड़कियों को फंसाने में मदद करते थे।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर अजफरुल हक उर्फ प्रिंस सहित 8 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। डिप्टी एसपी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Uttarakhand: कालसी में 30 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 3 की मौत; कई घायल