Raghav Chadha Demands Data Carry Forward: राज्यसभा में आप पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने एक बार फिर से संसद में मोबाइल डेटा कैरी-फॉरवर्ड की मांग की है। उन्होंने कहा कि लोगों का इंटरनेट डेटा रात 12 बजे खत्म ना हो, बल्कि बचा हुआ डेटा अगले दिन जुड़ जाए। अगर उनकी इस मांग पर सरकार मुहर लगाती है तो करोड़ों मोबाइल यूजर्स को फायदा मिलेगा। ऐसे में यूजर्स को ना सिर्फ उनका पूरा डेटा मिलेगा बल्कि अलग से डेटा पैक्स खरीदने की जरूरत भी खत्म हो जाएगी।
यूजर्स को कैसे मिलेगा इसका लाभ?
उदाहरण के तौर पर अगर यूजर 1.5 जीबी/दिन डेटा प्लान रिचार्च करता है। उसमें से सिर्फ 1 जीबी डेटा इस्तेमाल करता है। शेष डेटा कंपनी आपको नहीं देती। अगर सांसद राघव चड्ढा की मांग को सरकार मान लेती है तो इसके तहत शेष डेटा यानी 500 एमबी अगले दिन के आपके डेटा में जुड़ जाएगा। ऐसा रिचार्ज प्लान के मुताबिक रहता है तो 30 दिन में ये डेटा कुल 15 जीबी हो जाएगा। जो आपको अलग से डेटा पैक्स खरीदने से राहत देगा और इस डेटा का इस्तेमाल नॉन स्टॉप एंटरटेनमेंट या हॉटस्पॉट के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे कई और फायदे आपको मिल सकते हैं।
ये भी पढ़ें: संसद सत्र की धमाकेदार शुरुआत, ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव! वेस्ट एशिया के हालात पर सरकार की ब्रीफिंग

