होम = Breaking = भारत बंद के तहत देशभर में 30 करोड़ श्रमिक सड़कों पर उतरे, तमिलनाडु, केरल और ओडिशा में जन-जीवन हुआ प्रभावित

भारत बंद के तहत देशभर में 30 करोड़ श्रमिक सड़कों पर उतरे, तमिलनाडु, केरल और ओडिशा में जन-जीवन हुआ प्रभावित

Bharat Bandh Today: देशभर के मजदूर और किसान 12 फरवरी को भारत बंद में शामिल होंगे। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) और 10 प्रमुख केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते, केंद्र की आर्थिक नीतियों और नए श्रम कानूनों के विरोध में यह हड़ताल बुलायी है। इस आंदोलन का समर्थन INTUC, AITUC, CITU, HMS सहित कई राष्ट्रीय यूनियनों ने किया है। संगठनों का दावा है कि करीब 30 करोड़ मजदूर इस बंद में शामिल हुए और सड़कों पर उतरे। इस दौरान तमिलनाडु, ओडिशा और केरल में लोगों का जन जीवन प्रभावित हुआ। यूनियंस ने बसों का परिचालन नहीं किया और काम से भी दूरी बनाए रखी। हड़ताल का बैंकिंग कार्यों पर असर नहीं दिखा।

बंद के चलते संभावित असर

कई बैंक यूनियनों के समर्थन से देशभर में बैंकिंग सेवाओं में बाधा आ सकती है। AIBEA, AIBOA और BEFI जैसी यूनियनों ने हड़ताल में भाग लेने का निर्णय लिया है। इस कारण सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कामकाज धीमा रह सकता है।

मुख्य मांगें और कारण

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते का विरोध

चार नए लेबर कोड को रद्द करने की मांग

सरकारी उपक्रमों के निजीकरण के खिलाफ आवाज

पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली

न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग

निर्माण और बिजली क्षेत्र के मजदूरों के अधिकारों की सुरक्षा

कृषि संबंधित कानूनों और नीतियों में बदलाव

कई राज्यों में बस, ऑटो और ट्रक यूनियनों के भी शामिल होने से परिवहन सेवाओं पर बड़ा असर पड़ सकता है।

कौन-कौन सी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं?

परिवहन: बस, ऑटो और लॉरी ड्राइवर्स यूनियनों के कारण यातायात प्रभावित।

बैंकिंग: शाखाएं खुली रहेंगी, लेकिन काउंटर सेवाओं में रुकावट और चेक क्लीयरेंस में देरी की संभावना। ऑनलाइन और एटीएम सेवाएं सामान्य रहेंगी।

बाजार और व्यापार: कई व्यापारिक संगठन नैतिक समर्थन दे रहे हैं, जिससे शहरों के थोक और खुदरा बाजार आंशिक या पूर्ण रूप से बंद रह सकते हैं।

सरकारी कार्यालय: यूनियन प्रभाव वाले विभागों में कामकाज धीमा हो सकता है।

क्या स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे?

देशभर के स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के लिए कोई राष्ट्रीय स्तर का अवकाश घोषित नहीं किया गया है। हालांकि, कुछ राज्यों में हड़ताल के समर्थन के चलते कक्षाएं प्रभावित हो सकती हैं।

विशेष रूप से केरल, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में ट्रेड यूनियनों की हड़ताल को व्यापक स्थानीय समर्थन मिल रहा है, जिससे स्कूल और कॉलेजों में पढ़ाई प्रभावित होने की संभावना है। अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्थानीय शिक्षा अधिकारियों या संस्थानों से हालात की पुष्टि कर लें।

सामान्य रूप से चलने वाली सेवाएं

एंबुलेंस और अस्पताल

दमकल विभाग

हवाई यात्रा और एयरपोर्ट संचालन

डिजिटल बैंकिंग और एटीएम

बैंक बंद नहीं होंगे

भारतीय रिजर्व बैंक या किसी भी बैंक ने 12 फरवरी को अवकाश घोषित नहीं किया है। शाखाएं खुली रहेंगी, लेकिन यूनियन भागीदारी के कारण सेवा में बाधा आ सकती है।

सुरक्षा और योजना के सुझाव

अपने शहर में परिवहन व्यवस्था की स्थिति जांच लें।

बैंकिंग कार्य ऑनलाइन करने का प्रयास करें।

बाजार, सरकारी कार्यालय या शैक्षणिक संस्थानों के लिए स्थानीय अपडेट देखें।

ये भी पढ़ें: राजपाल यादव केस में पत्नी का बयान आया सामने, सलमान खान समेत इन सितारों ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ

बंगाल