होम = Breaking = कल जो हुआ वो काले धब्बे की तरह था: कांग्रेसी सांसदों के PM की कुर्सी घेराव पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला

कल जो हुआ वो काले धब्बे की तरह था: कांग्रेसी सांसदों के PM की कुर्सी घेराव पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला

by | Feb 5, 2026 | Breaking, News Top, देश

LS Speaker Om Birla on Opposition: लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी का भाषण टलने पर गुरुवार को स्पीकर ओम बिरला ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसदों ने पीएम की कुर्सी को घेर लिया था, जिस वजह से मैंने उन्हें लोकसभा में नहीं आने की सलाह दी थी। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, ‘देश ने देखा कि कल सदन में क्या हुआ। सबने देखा कि कैसे सांसदों ने सदन में PM की कुर्सी की तरफ जाने की कोशिश की।’

ये भी पढ़ें: Budget Session: PM मोदी की स्पीच के बिना लोकसभा से पास हुआ धन्यवाद प्रस्ताव, 2004 में मनमोहन सिंह भी नहीं दे सके थे अपना भाषण

स्पीकर ओम बिरला ने क्या कहा?

सदन की कार्यवाही स्थगित होने से पहले लोकसभा स्पीकर ने कहा, ‘सदन में जो हुआ वह एक तरह से काले धब्बे की तरह था। मेरे पास पुख्ता ऐसी जानकारी आई कि कांग्रेस सांसद प्रधानमंत्री के पास पहुंचकर कोई भी अप्रत्याशित घटना कर सकते हैं। अगर ये घटना हो जाती तो यह बेहद निंदनीय नहीं होती। मैंने पीएम से आग्रह किया कि उन्हें सदन में नहीं आना चाहिए और उन्होंने मेरी बात मानी।’

स्पीकर बिरला के बयान पर प्रियंका गांधी ने दी प्रतिक्रिया

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि यह पूरी तरह झूठ है, पीएम को चोट पहुंचाने का सवाल ही नहीं था। उन्होंने कहा “प्रधानमंत्री अब स्पीकर के पीछे छिप रहे हैं, उनमें कल सदन में आने की हिम्मत नहीं हुई।” उन्होंने मीडिया से कहा “आप सरकार से क्यों नहीं पूछते कि सदन में नेता प्रतिपक्ष को क्यों नहीं बोलने दिया जाता। क्या उनके पास कोई भी आधार है कि वे एक सोर्स का उद्धरण देने से रोक दें, उनके पास ये अधिकार नहीं है। तथ्य यह है कि चर्चा इसलिए नहीं हुई, क्योंकि सरकार चर्चा के लिए तैयार नहीं थी।”

सांसदों ने लोकसभा चैंबर में किया हंगामा: स्पिकर

स्पीकर ने कहा कि लोकसभा के चैंबर में आकर कुछ सासंदों ने हंगामा किया और उन्हें पहले से जानकारी थी कि कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी सांसद प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान अव्यवस्था पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘हमारी संसदीय प्रणाली में संविधान ने सदन के सभापति का गरिमामयी स्थान सुनिश्चित किया है। राजनीतिक मतभेदों को संसद के पटल पर नहीं लाया गया है।’

ये भी पढ़ें: लोकसभा में हंगामे के चलते PM मोदी का भाषण टला, सदन की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे होगी शुरू

बंगाल