होम = Breaking = मिलावटी दूध पीने से 4 की मौत; 10 लोग अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने डेयरी संचालक को हिरासत में लिया

मिलावटी दूध पीने से 4 की मौत; 10 लोग अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने डेयरी संचालक को हिरासत में लिया

4 Die After Consuming Adulterated Milk: आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिला स्थित राजामहेंद्रवरम (राजमुंद्री) कस्बे में मिलावटी दूध पीने से 4 लोगों की मौत और तबीयत बिगड़ने पर 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दूध पीने के 48 घंटे बाद ही इन लोगों का स्वास्थ्य खराब हुआ और कुछ की ज्यादा हालत गंभीर हो गई थी। फिलहाल, पुलिस ने मामले में दूध की सप्लाई करने वाले डेयरी संचालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

ये भी पढ़ें: मथुरा में एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने की आत्महत्या, दूध में मिलाकर पीया जहर

मामले को लेकर आया SP का बयान

पूर्वी गोदावरी जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) डी नरसिम्हा किशोर ने बताया कि 16 फरवरी को दूध सेवन के बाद शुरू में पेशाब न आना (एनुरिया) और गुर्दे से संबंधित मामले सामने आने लगे थे। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान एन शेषागिरी राव (72), राधाकृष्ण मूर्ति (74), ताड़ी कृष्णावेनी (76) और ताड़ी रमानी (58) के रूप में हुई है।

CM नायडू ने मृतकों के परिजन के लिए अनुग्रह राशि घोषित की

प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि पीड़ितों से लिए गए नमूनों को विश्लेषण के लिए हैदराबाद और विशाखापत्तनम की प्रयोगशालाओं में भेजा गया है। उन्होंने आगे कहा कि मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये प्रति परिवार की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की और आश्वासन दिया कि सरकार मरीजों के चिकित्सा खर्च वहन करेगी।

डेयरी का दूध 106 घरों को होता है सप्लाई

पूर्वी गोदावरी के प्रशासनिक अधिकारियों की रिपोर्ट के मुताबिक निजी डेयरी का नाम वरलक्ष्मी मिल्क डेयरी है। जो क्षेत्र की कॉलोनी के 106 घरों को नियमित रूप से दूध की आपूर्ति कर रही थी। दावा किया गया है कि बीमार होने वाले लोगों ने इसी डेयरी का दूध पीया था।

ये भी पढ़े: Milk Adulteration: दूध में पानी या मिलावट, घर पर ऐसे करें जांच

बंगाल