होम = Breaking = गैस सिलेंडर फटने से 3 लोगों की हुई मौत, 10 से ज्यादा घायलों का अस्पताल में चल रहा है इलाज

गैस सिलेंडर फटने से 3 लोगों की हुई मौत, 10 से ज्यादा घायलों का अस्पताल में चल रहा है इलाज

Jharkhand News: झारखंड के धनबाद जिले में गैस कटर लीक के बाद सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक, सिलेंडर फटने के बाद इलाके में गैस फैल गई। मौजूद लोगों को सांस लेने में परेशानी और तबीयत बिगड़ने पर 4 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चोरी की वारदात के दौरान सिलेंडर में आई लीकेज

मामले को लेकर ऐसी आशंका जताई जा रही है कि यह घटना कबाड़ चोरी के दौरान हुई। मुनीडीह थाना प्रभारी मणिका तिवारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ लोग लोहे का कबाड़ चोरी करने के लिए पहुंचे थे। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि चोरों ने एक भरे हुए गैस सिलेंडर को काट दिया, जिससे गैस लीक होने लगी। गैस की गंध इतनी तेज थी कि मौके पर मौजूद लोग बेहोश हो गए।

गैस से लीकेज में अब तक 3 लोगों की मौत

घटना में धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, घायलों का शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल के अधीक्षक दिनेश कुमार गिंदोरिया ने बताया कि 5 लोगों को अस्पताल लाया गया था।

Tags : GAS LEAK