होम = Breaking = पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष में 350+ लोगों की मौत, जानिए ट्रंप ने अपने बयान में क्या कहा

पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष में 350+ लोगों की मौत, जानिए ट्रंप ने अपने बयान में क्या कहा

by | Feb 28, 2026 | Breaking, News Top

Trum on Pak-Afghan tension News: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रहे युद्ध में 350 से ज्यादा लोग मारे गए हैं, जबकि 500 से ज्यादा घायल हुए हैं। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान के साथ उनके संबंध ‘बहुत अच्छे’ हैं और उन्होंने पाकिस्तान के नेतृत्व की प्रशंसा की। जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या वह संघर्ष रोकने में हस्तक्षेप करेंगे, तो उन्होंने कहा कि वह इस पर विचार करेंगे। ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख आसिम मुनीर जैसे नेताओं के प्रति उनके मन में सम्मान है। ट्रंप के इस बयान को क्षेत्रीय हालात के संदर्भ में अहम माना जा रहा है।

ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ज़ोर देकर कहा कि वह ईरान के ख़िलाफ़ सैन्य बल का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि कभी-कभी “आपको करना पड़ता है।” ईरान पर संभावित अमेरिकी हमलों की आशंका को लेकर शुक्रवार को कई देशों ने क्षेत्र में मौजूद अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की। ब्रिटेन ने तेहरान स्थित अपने दूतावास से अस्थायी रूप से कर्मचारियों को हटा लिया और अपनी ट्रैवल एडवाइज़री जारी की। चीन, भारत और कनाडा सहित कई देशों ने संभावित संघर्ष को देखते हुए अपने नागरिकों से जल्द से जल्द ईरान छोड़ने की अपील की है।

ये भी पढ़ें: धमकाना काम नहीं आएगा, महंगा पड़ेगा टकराव! ईरान की अमेरिका को चेतावनी

बंगाल