होम = Breaking = मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच CBSE ने 5-6 मार्च की परीक्षाएं टालीं, जल्द घोषित होगी परीक्षा की नई तारीख

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच CBSE ने 5-6 मार्च की परीक्षाएं टालीं, जल्द घोषित होगी परीक्षा की नई तारीख

CBSE Postpones Board Exams: अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमले के चलते पूरे मिडल ईस्ट में भारी तनाव है। इस बीच केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने 5 और 6 मार्च को होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। बोर्ड ने कहा कि नई तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी।

सीबीएसई ने छात्रों और विद्यालयों को सूचित करते हुए पत्र जारी किया। इसमें लिखा कि मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों (बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात) में मौजूदा स्थिति के कारण, बोर्ड ने मध्य पूर्व क्षेत्र में 2 मार्च 2026 को होने वाली कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है। बोर्ड मिडिल ईस्ट में बने तनाव जैसे हालात पर करीब नजर रख रहा है और जल्द ही परीक्षाओं की नई तारीख घोषित करेगा।

इन देशों में होनी हैं परीक्षाएं

मिडिल ईस्ट के बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई के कुछ हिस्सों में मौजूदा हालात खराब हैं। इसी वजह से बोर्ड ने यहां 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं टालने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें: मुफ्त यात्रा और सिक्योरिटी चेक…CBSE बोर्ड एग्जाम को लेकर डीएमआरसी ने छात्रों के लिए उठाया बड़ा कदम

बंगाल