होम = चुनाव = बिहार चुनाव से पहले पत्रकारों को तोहफा! नीतीश कुमार ने बढ़ाई पेंशन, अब हर महीने मिलेंगे इतने रुपये

बिहार चुनाव से पहले पत्रकारों को तोहफा! नीतीश कुमार ने बढ़ाई पेंशन, अब हर महीने मिलेंगे इतने रुपये

Bihar Assembly Elections : बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकार समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के पात्र पत्रकारों की पेंशन राशि में भारी वृद्धि का ऐलान किया है, जिसके तहत अब पत्रकारों को 6 हजार रुपये की बजाय 15 हजार रुपये मासिक पेंशन मिलेगी। चुनाव आयोग ने अभी तक आधिकारिक तारीखों की घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि दिवाली और छठ जैसे प्रमुख त्योहारों को ध्यान में रखकर चुनाव की तारीखें निर्धारित की जाएंगी।

क्या बोले नीतीश कुमार

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी पोस्ट में नीतीश कुमार ने बताया कि बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत सभी पात्र पत्रकारों को अब प्रतिमाह 15 हजार रुपये की पेंशन राशि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने पत्रकारों के आश्रितों के लिए भी राहत की घोषणा की है। अब यदि किसी पेंशनभोगी पत्रकार की मृत्यु हो जाती है तो उनके आश्रित पति या पत्नी को जीवनपर्यंत 3 हजार रुपये की बजाय 10 हजार रुपये मासिक पेंशन मिलेगी। मुख्यमंत्री ने अपनी घोषणा में कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है और वे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सामाजिक विकास में पत्रकारों की भूमिका अहम है और सरकार शुरू से ही उनकी सुविधाओं का ख्याल रख रही है ताकि वे निष्पक्ष पत्रकारिता कर सकें और सेवानिवृत्ति के बाद सम्मानजनक जीवन-यापन कर सकें।

बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज

यह घोषणा उस समय आई है जब बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त होने वाला है। भारतीय निर्वाचन आयोग को इस तारीख से पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि चुनाव अक्टूबर या नवंबर 2025 में दो या तीन चरणों में संपन्न हो सकते हैं।

यह भी देखें: Bihar News: SIR पर JDU नेता Giridhari Yadav को बोलना पड़ा महंगा, पार्टी ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

 

बंगाल