Mamta Kulkarni Shocking Statement: अभिनेत्री से साध्वी बनीं ममता कुलकर्णी अपने ही बयान में बुरी तरह से फंस गई हैं। जिसकी वजह से हर तरफ उनके बयान को लेकर चर्चा हो रही है, साथ ही लोग ममता के बयान का जमकर विरोध भी कर रहे हैं। हाल ही में ममता कुलकर्णी ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर एक विवादित बयान दिया है। जिसकी वजह से उनकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ गई है।
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर दिया विवादित बयान
बता दें कि ममता कुलकर्णी ने गोरखपुर में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर एक बयान दिया था, जिसके बाद उनके बयान को लेकर चारों तरफ हलचल मच गई। ममता के बयान पर किन्नर अखाड़े में भी हलचल काफी तेज हो गई। जिसके बाद अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने ममता कुलकर्णी पर गंभीर आरोप लगाया है।
ममता के कथित तौर पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर दिए गए विवादित बयान के बाद धर्म और अध्यात्म की दुनिया में हलचल मच गई है, खासकर किन्नर अखाड़े में ममता के बयान को लेकर भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। बता दें कि किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने ममता कुलकर्णी के साथ-साथ लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर भी तीखा हमला बोला है।
ममता के बयान से मचा बवाल
किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने दोनों पर धर्म के नाम पर दिखावा करने और “नकली भगवा चोला” पहनने का गंभीर आरोप लगाते हुए है काफी नाराजगी जाहिर की है।
बता दें कि ये मामला उस समय शुरू हुआ जब ममता कुलकर्णी ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर एक विवादित टिप्पणी की। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं है कि है ममता के असली शब्द क्या थे। लेकिन उनके कथित बयान ने धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में तूफान खड़ा कर दिया है।
किन्नर अखाड़े ने ममता पर साधा निशाना
इस विवाद की गूंज देश के अलग-अलग हिस्सों में सुनाई दे रही है और इस विवाद से उज्जैन स्थित किन्नर अखाड़े भी अछूते नहीं रहे हैं। बता दें कि अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने न सिर्फ ममता कुलकर्णी पर निशाना साधा, बल्कि किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को भी निशाने पर लिया।
ये भी पढ़ें: Rajasthan News: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मेगा पीटीएम में की शिरकत, विद्यार्थियों से किए रोचक सवाल
ऋषि अजय दास ने ममता और महामंडलेश्वर पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग सनातन धर्म और भगवा वस्त्रों का अपमान कर रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि ये लोग धर्म के नाम पर सिर्फ दिखावा कर रहे हैं और नकली भगवा चोला पहनकर घूम रहे हैं। उन्होंने दोनों की गतिविधियों को धर्म-विरुद्ध बताते हुए उनकी साधुता पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।

