गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को भारत लाया जा चुका है उसे अमेरिका से देश निकाला किया गया उसके बाद भारत ने उसे अपने कब्जे में ले लिया। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड और अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के मामले में अनमोल बिश्नोई का नाम सामने आ चुका है। अनमोल, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई है भारत लाए जाने के बाद उसकी पहली तस्वीर भी सामने आई है। तस्वीर में उसका चेहरा नहीं दिख रहा उसने व्हाइट कलर की जैकेट और ब्लैक लोअर पहना हुआ है और NIA के दो सदस्य उसके साथ हैं।
गुजरात जेल में बंद है लॉरेंस बिश्नोई
लॉरेंस बिश्नोई अभी गुजरात की जेल में बंद है. ऐसे में अब अनमोल बिश्नोई से कई वारदातों को लेकर पूछताछ की जाएगी। मूसेवाला और बाबा सिद्दीकी हत्या में भी कई खुलासे होने की उम्मीद है।
NIA ने बताया कि साल 2022 से अनमोल बिश्नोई 19वां आरोपी है जो लॉरेंस के टेरर सिंडिंकेट से जुड़ा हुआ है। भारत लाए जाने के बाद NIA ने इसे गिरफ्तार कर लिया है अनमोल अमेरिका से ही गैंग को चला रहा था।
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई को भारत लाए जाने पर कहा, “ठीक कदम उठाया गया है। बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई है, उसके पीछे कौन लोग हैं बिश्नोई ग्रुप है या कोई और है यह सामने आना चाहिए इसकी पूरी तरह से जांच होनी चाहिए.”
जेडीयू का भी आया रिएक्शन
अनमोल बिश्नोई को भारत लाए जाने पर जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, “हमारी एजेंसियां और विदेश नीति इतनी मजबूत है कि जो कोई भी अपराध करेगा उसे कानून की ज़द में लाया जाएगा.”
आपको बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर देश में कई लोगों को धमकी दी जा चुकी हैं। 12 अक्टूबर 2024 को मुंबई बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाबा सिद्दीकी सलमान खान के करीबियों में से एक थे।

